{"_id":"6b644ca0-32e1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tips-to-get-rid-of-dandruff","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप भी रहना चाहते हैं 'जीरो डैंड्रफ' ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
क्या आप भी रहना चाहते हैं 'जीरो डैंड्रफ'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के मौसम में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या आम समस्या है जिससे हम परेशान तो रहते हैं लेकिन इससे छुटकारा पाने का प्रभावी तरीका नहीं निकाल पाते।
विज्ञापन
टीवी पर एंटीडैंड्रफ उत्पादों के तरह-तरह के विज्ञापन देखकर हम अपने बालों पर तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इससे हो सकता है कि कुछ समय के लिए यह समस्या कम हो जाए, लेकिन इससे पूरी तरह का छुटकारा पाना संभव नहीं हो पाता। अगर आप भी बालों की इस समस्या से परेशान है तो इस बार समस्या की जड़ तक जाएं।
विज्ञापन
क्यों होता है डैंड्रफ
हमारी त्वचा समय-समय पर मृत कोशिकाओं को बाहर छोड़ती है और वहीं नई त्वचा निकलती है। जब हमारे सिर की त्वचा इस प्रक्रिया से गुजरती है तो कई बार मृत त्वचा बालों में फंसकर रह जाती है। इसके अलावा, बहुत अधिक ऑयली त्वचा, अधिक पसीना, मौसम में बदलाव, बालों की गंदगी, संक्रमण या कोई बीमारी भी इसकी वजह हो सकती है।
विज्ञापन
कोई भ्रम न पालें
बालों में डैंड्रफ को लेकर लोग तरह-तरह के भ्रम मन में पालते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अधिक शैंपू करने से सिर की त्वचा रूखी हो जाती है जिससे रूसी बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोग इसे उम्र के साथ जोड़कर देखते हैं और मानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह अपनेआप ठीक हो जाती है। ऐसी ही कई धारणाएं हैं जिन्हें मन में पालने के बजाय डैंड्रफ की तुरंत रोकथाम के लिए प्रयास करना जरूरी है।
ऐसे पाएं डैंड्रफ से छुटकारा
डैंड्रफ से आप दूर रहें इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने बालों को हमेशा साफ रखें और शैंपू से परहेज न करें। इसके साथ-साथ खानपान पर ध्यान और कुछ घरेलु नुस्खे भी आजमा सकते हैं।
- मेथी दाने को रात भर भिगोकर रखें और सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर शैंपू कर लें।
- दही से भी डैंड्रफ दूर होता है। शैंपू करने से पहले दही को सिर पर 15 मिनट तक लगाकर रखें।
- बालों में शैंपू करने के बाद एक चम्मच नींबू का रस बालों पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार नींबू का रस डैंड्रफ को दूर रखने में बेहद मददगार है।
- पानी में चुकंदर उबाल लें और रात में सोने से पहले इसकी सिर पर मालिश करें। सुबह इसे शैंपू से बालों को साफ कर लें।