गर्मियों के जाने और बरसात के आने से पहले का मौसम बड़ा अजीब होता है। इसमें कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ जाती है। जिनमें से एक समस्या है बालों का झड़ना। इस मौसम में बहुत अधिक बाल झड़ते हैं। काम में व्यस्त रहने के कारण बालों का हर समय केयर करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में इन सब्जियों को खाने से आपके बालों का झड़ना तो कम होगा ही साथ ही आपके बाल हेल्दी भी रहेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो सब्जियां जो आपे बालों का करती हैं केयर।
झड़ते बालों से हैं परेशान, तो जरूर खाएं ये सब्जियां
प्याज-
प्याज हेयर फॉल को रोकने और हेयर ग्रोथ को बढ़ाने, दोनों में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा प्याज के रस को बालों में लगाने से भी बाल काफी मजबूत होते हैं।
झड़ते बालों से हैं परेशान, तो जरूर खाएं ये सब्जियां
गाजर-
गाजर में अधिक मात्रा में बायोटिन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। कच्चा गाजर खाने से बाल काफी अधिक ग्लो करते हैं।
झड़ते बालों से हैं परेशान, तो जरूर खाएं ये सब्जियां
कड़ी पत्ता-
कई पकवानों में कड़ी पत्ते का छौंक लगाया जाता है। कड़ी पत्ते में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम और विटामिन मौजूद होता है। इसे खाने से बाल काफी मजबूत बने रहते हैं।
झड़ते बालों से हैं परेशान, तो जरूर खाएं ये सब्जियां
लहसुन-
लहसुन कई तरह की बीमारियों को दूर करता है। उसमें एंटी फंगल गुण होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं। इसके अलावा लहसुन खाने से बालों की चमक ी बढ़ती है।