चॉकलेट से चमकाएं चेहरा, जनिए घरेलू उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट का यम्मी टेस्ट किसे पसंद नहीं? बच्चे हों या बड़े चॉकलेट खाने से कोई भी अपने आपको शायद ही रोक पाए। लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट महज खाने की चीज नहीं है, इसे आप बतौर ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने चेहरे को चमका सकते हैं।
फिटनेस मैग्जीन के मुताबिक चॉकलेट बनाने में कोकोआ बीन्स इस्तेमाल की जाती हैं, जिनमें पॉलीफेनोल्स की अच्छी-खासी मात्रा होती है। पॉलीफेनोल्स अच्छे-खासे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के निखार में मदद करते हैं। इसमें मौजूद कोकोआ बटर और गुणकारी फैट त्वचा में नमी बरकरार रखने में मदद करते हैं।
अब तो ज्यादातर स्पा और ब्यूटी पार्लरों में ब्यूटीशियन चॉकलेट फेशियल और चॉकलेट फेस-पैक लगाने की सलाह देते हैं। आप चाहें तो घर पर ही चॉकलेट फेस मास्क बनाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे बनाएं घर पर ही चॉकलेट का फेस-पैक
अगर आपको लग रहा है कि आपकी त्वचा शुष्क हो रही है। त्वचा में खिंचाव आ रहा है। चेहरे की चमक जा रही है। तो देर मत करिए, घर पर ही तैयार कीजिए ये फेस मास्क।
सबसे पहले 1/3 कप डार्क कोकोआ पाउडर, 1/4 कप ऑर्गेनिक हनी, 3 बड़े चम्मच हैवी क्रीम और 2 बड़े चम्मच ओटमील का पाउडर लीजिए। अब इन सभी चीजों को एक वाउल में अच्छे से मिला लें जिससे इसका पेस्ट बन जाएगा।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। अगर अब भी आपको लगता है कि चेहरा कुछ ड्राई है तो आप अपनी रेगुलर मॉस्चुराइजिंग क्रीम लगा सकते हैं।
खास बात ये भी है कि ये पेस्ट इतना यम्मी होता है कि आप इसको आप खा भी सकते हैं।