{"_id":"5d209afa8ebc3e6d08068f16","slug":"sonam-kapoor-disclose-top-beauty-secrets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर की दमकती त्वचा के पीछे है दो बेशकीमती राज, आप भी आजमा कर देखें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सोनम कपूर की दमकती त्वचा के पीछे है दो बेशकीमती राज, आप भी आजमा कर देखें
Sun, 07 Jul 2019 11:52 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
सोनम कपूर के स्टाइल और फैशन सेंस के तो सभी दीवाने हैं। लेकिन अगर बात खूबसूरत त्वचा की करें तो इसमें भी बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम सबसे ऊपर है। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा कि दमकती त्वचा का राज क्या है तो सोनम ने बताया कि उनकी इस खूबसूरती के पीछे दो राज हैं। आइए जानते हैं कि सोनम कपूर ने क्या कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
पहला ताजी हवा और दूसरा ढेर सारा प्यार। बेशक सोनम के चमकते चेहरे की वजह उनके पति आनंद आहूजा है लेकिन उनकी इस खूबसूरती की वजह हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम है। एक फैंस के जवाब में सोनम कपूर कहती हैं कि वो अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए विटामिन सी का सेवन करती हैं साथ ही ढेर सारा पानी और भरपूर नींद भी लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर अपने फैंस का दिल रखने के लिए सोनम ने अपनी दमकती त्वचा के सारे राज बताए और कहा कि ताजी हवा उनके चेहरे की खूबसूरती के लिए जिम्मेदार है। फाउंडेशन या कंसीलर के इस्तेमाल पर सोनम ने कहा कि भारतीयों की त्वचा से मैच करते बहुत कम फाउंडेशन है इसलिए वो बहुत सारे फाउंडेशन को मिलाकर चेहरे पर प्रयोग करती हैं जो चेहरे को सही रंगत देता है।