फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   remove black spots from banana piles in hindi

चेहरे के दागों को दूर करने के लिए आजमाएं केले के छिलकों का ये उपाय

Sat, 22 May 2021 08:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 22 May 2021 08:45 AM IST
सार

केले के छिलके को कई लोग फेंक देते हैं जबकि केले का छिलका बहुत उपयोगी होती है। खासकर यह चेहरे की त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं का इलाज करने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। अलग-अलग तरह से इसे उपयोग में लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
remove black spots from banana piles in hindi
अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है - फोटो : Pixabay

विस्तार

हमारी त्वचा के लिए केले का छिलका बहुत फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा के सारे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। केले के छिलकों में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है इसलिए यह दाग को मिटाने के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। दाग के अलावा भी चेहरे संबंधी कई समस्याएं इसके उपयोग से ठीक हो जाती हैं। आइए जानते हैं किस तरह किया जाता है केले के छिलके का प्रयोग। 

विज्ञापन

ऐसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल
केले के छिलके में अंदर की तरफ शहद और हल्दी लगाएं। इसे उंगली से छिलके पर ठीक तरह से मिक्स करें। अब छिलके को धीरे-धीरे चेहरे पर रगड़ें और 10-15 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही रहने दें। फिर पानी से धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। 

विज्ञापन

केले के छिलके का स्क्रब
केले के छिलके का स्क्रब भी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए एक केले का छिलके लें, ओटमील लें और 3 चम्मच शक्कर लें। ओटमील का पाउडर लें, उसमें शक्कर और केले का छिलकर पीसकर मिला लें। अब इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर साफ पानी से धो लें, चेहरा चमकने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केले के छिलके के फायदे 
चेहरे पर केले के छिलके के प्रयोग से चेहरे से अतिरिक्त तेल निकल जाता है। झाइयों और झुर्रियों को मिटाने में भी ये फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के अलावा पोटेशियम और मैंग्नीज भी पाया जाता है जो कि चेहरे से पिंंपल्स और दाग-धब्बों को मिटाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed