{"_id":"4fd0cf6a-48fb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pick-hairstyle-according-to-your-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे के हिसाब से कैसे चुनें अपनी हेयरस्टाइल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चेहरे के हिसाब से कैसे चुनें अपनी हेयरस्टाइल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके लुक का बहुत ही अहम हिस्सा है आपकी हेयरस्टाइल। अगर हेयरस्टाइल आप पर फबती है तो आपका पूरा लुक निखरता है नहीं तो गलत हेयरकट आपकी पर्सेनालिटी खत्म कर देता है। यही वजह है कि कोई हेयरस्टाइल चलन में कितनी ही क्यों न हो, जरूरी नहीं कि वह आपके ऊपर अच्छी ही दिखे।
विज्ञापन
अब आप यह सोच रहें होंगे कि चलन के हिसाब से न चलें तो आखिर किस तरह आप अपने लिए सही हेयरस्टाइल चुनें। तो जनाब, हम आपकी इस मुश्किल को आसान कर देते हैं। इसका सिर्फ एक ही हल है कि आपकी हेयरस्टाइल आपके चेहरे की बनावट के आधार पर 100 प्रतिशत फिट होनी चाहिए। अगर आपकी हेयरस्टाइल चेहरे के आकार को सूट करती है तो यकीनन आपका लुक परफेक्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवल चेहरे के लिए
ओवल यानी अंडाकार चेहरे पर सामान्यतः हर तरह की हेयरस्टाइल सूट करती है। ऐसे में इस आकार के चेहरे वाले लोगों को चलन के हिसाब से नई हेयरस्टाइल ट्राइ करने में नहीं हिचकिचाना चाहिए। इन दिनों छोटे बालों और साइड मांग के साथ मूंछ काफी चलन में है। खासतौर पर 'दबंग', 'राउडी राठौड़' और 'तलाश' जैसी फिल्मों में सलमान, अक्षय और आमिर खान के लुक्स को देखते हुए इसका क्रेज काफी बढ़ा है। आप बेहिचक इसे आजमा सकते हैं।
गोल चेहरे के लिए
गोल चेहरे के लिए हेयरस्टाइल चुनते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि आपकी हेयरस्टाइल से आपका पूरा लुक संतुलित दिखे। आसे में बालों को पूरी तरह शॉर्ट करनावे या कोई पूरा हेयरकट लेने से बचना चाहिए। आप चाहें तो बालों को आगे से शॉर्ट करवाने के बजाय थोड़ा लंबा रखें और उनपर वेव्स लुक दें। साइड मांग से बाल निकालते वक्त आगे के बालों को माथे पर गिरने दें जिससे आपका चेहरा थोड़ा लंबा दिखेगा। आप चाहें तो इसपर फ्रेंच कट दाढ़ी का प्रयोग भी कर सकते हैं।
चौकोर चेहरे के लिए
फुटबॉलर डेविड बेकहम का चेहरा कुछ इसी तरह का है। चौकोर चेहरे में जबड़े का हिस्सा काफी चौड़ा होता है इसलिए इसके लिए हेयरस्टाइल चुनते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि आपका चेहरा बहुत बड़ा न दिखे। इसके लिए ऐसी हेयरस्टाइल चुनें जिसमें साइड के बाल छोटे हों और आगे से थोड़े से लंबे। आप चाहें तो साइड मांग के साथ आगे के बालों के जेल से थोड़े ऊपर उठा सकते हैं।
पीयर शेप चेहरे के लिए
पीयर यानी नाशपाती के आकार के चेहरे में माथा पतला होता है और जबड़ा चौड़ा होता है। ऐसे में चेहरे का संतुलन बनाने के लिए हेयरस्टाइल का चयन करते वक्त सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे चेहरे पर आगे से बहुत लंबे या बिल्कुल सीधे बाल बहुत बुरे दिखते हैं क्योंकि इनसे माथा और भी छिप जाता है। ऐसे में चेहरे के आगे के बालों पर वेव्स, ऊपर उठाकर स्पाइक्स आदि लुक दे सकते हैं।