{"_id":"e045cb839dfe8d482fff1816c3359382","slug":"katrine-kaif-reveals-beauty-secret-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना ने खोला अपनी दमकती त्वचा का राज ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
कैटरीना ने खोला अपनी दमकती त्वचा का राज
Updated Sat, 28 Feb 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि महिलाओं को उम्र के मुताबिक, अपनी त्वचा व शरीर की देखभाल करनी चाहिए। अपनी त्वचा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
31 वर्षीया कैटरीना ने एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, ''हमें अपनी त्वचा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, विशेषकर तब जब हम रोजाना धूल, मिट्टी व प्रदूषण से दो-चार होते हैं। हमें पराबैंगनी किरणों (यू.वी.) से अपनी त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत को अनदेखा नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन
कैटरीना ने कहा, "मैं अपने चेहरे को तरोताजा व खिलखिलाता रखने के लिए दिनभर में ढेर सारी तरल चीजें विशेषकर पानी पीती हूं। मैं घर पहुंचने के बाद अपना मेकअप जरूर उतारती हूं और घर में रहने के बावजूद त्वचा को सूखने से बचाने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करती हूं।"
विज्ञापन
कैटरीना ने लोरियल के लिए अभिनेत्री लीजा रे के साथ मिलकर एक विज्ञापन शूट किया है। कैटरीना का कहना है कि लीजा बेहद पेशेवर और जिंदादिल हैं।