{"_id":"d173af50f1fd39a0025593bdb8fa33f5","slug":"kareena-reveals-karishma-beauty-secrets","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना से जानिए करिश्मा की खूबसूरती का राज","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
करीना से जानिए करिश्मा की खूबसूरती का राज
Updated Thu, 27 Mar 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर की सुंदरता का राज खोल दिया है।
विज्ञापन
करीना कपूर आजकल जहाँ तहां अपनी बहन करिश्मा की तारीफों के कसीदे गढ़ रही है। जहाँ कुछ ही दिनों पहले सुनने में आया था कि वह तमन्ना भाटिया को बिलकुल अपनी बहन करिश्मा के जैसा बता रही थी।
अब करीना करिश्मा के बारे में कह रही है कि वह अभिनेत्रियों से ज्यादा जवान लगती है।
वह कहती है, "करिश्मा के दो बच्चे हैं लेकिन वह कहीं से भी बच्चों की मां नहीं दिखती है। अपने लुक के कारण करिश्मा आज की कई अभिनेत्रियों से अब भी अधिक जवां दिखती हैं। करिश्मा बेहद खूबसूरत हैं और उनका दिल सोने का है।''
विज्ञापन
वह यह भी कहती है कि उनकी बॉडी आज भी फिट है। उनकी खूबसूरती जेनेटिक है।