{"_id":"c76e6334f4b9e0c07a90abb42993a649","slug":"how-to-pick-right-comb-for-hairs-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालों के लिए कंघी खरीदते वक्त न भूलें ये बातें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों के लिए कंघी खरीदते वक्त न भूलें ये बातें
सौदामिनी पांडेय/रूपायन
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही हेयर ब्रश या कंघी सुंदर और स्वस्थ बालों के लिए जरूरी है। इसलिए हमेशा सोच-समझकर ही खरीदें सही हेयर ब्रश।
विज्ञापन
बालों को संवारने या स्टाइलिश लुक देने के लिए हेयर ब्रश यानी कंघी का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। लेकिन बालों के टैक्सचर और स्टाइलिंग के हिसाब से सही हेयर ब्रश का चुनाव बहुत कम लोग करते हैं।
जबकि बालों की झड़ने की वजह गलत हेयरब्रश भी होती है। अगर हम गलत ब्रश का प्रयोग करते हैं, तो बालों के लिए इस्तेमाल होने वाले महंगे प्रोडक्ट्स भी हेयर ग्रोथ बढ़ाने में नाकाम रहते हैं।
विज्ञापन
सही तरीके से बाल कंघी करने से सिर में खून का दौरा बढ़ता है। इससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व बालों के सिरे तक पहुंच पाते हैं। इसलिए अगली बार जब भी ब्रश खरीदने जाएं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है सही ब्रश
सही ब्रश से सही तरीके से कंघी करने से सिर की मालिश होती है। इससे सिर के रोमछिद्र खुले रहते हैं और यूरिक एसिड के क्रिस्टल के डिपॉसिट भी साफ होते रहते हैं।
सैलून में आपके बालों की जिस तरह स्टाइलिंग होती है, वैसी स्टाइलिंग पाने के लिए आपके ब्रश का सही होना बहुत जरूरी है। अलग-अलग बनावट वाले ब्रश नेचुरल ब्रिसल्स, सिंथेटिक ब्रिसल्स या फिर दोनों के कॉम्बिनेशन से बने होते हैं।
नेचुरल ब्रिसल्स वाला हेयर ब्रश खरीदें, क्योंकि नाइलॉन ब्रिसल्स वाले हेयर ब्रश से बाल टूटते हैं। ब्रश ऐसा हो, जिसकी ग्रिप अच्छी हो। वुडन और रबर हैंडल वाले ब्रश ठीक रहते हैं, क्योंकि ये बालों को ज्यादा खींचते नहीं हैं।अपने बालों की लंबाई और प्रकृति के अनुसार ब्रश का चयन करें।
नेचुरल ब्रिसल ब्रश
सीधे और लंबे बालों के लिए इस ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर स्टाइलिस्ट आमतौर पर इसी ब्रश का यूज करते हैं, क्योंकि यह कोमलता से बालों को संवारता है। बाल कर्ल करने और उन्होंने वॉल्यूम देने में यह ब्रश बहुत कारगर है।
मिक्स्ड ब्रिसल ब्रश
नॉर्मल से लेकर ज्यादा वॉल्यूम वाले बालों के लिए यह कंघी रोजाना प्रयोग में लाई जा सकती है। इसे पॉर्क्यूपाइन ब्रश भी कहा जाता है। इसके ब्रिसल्स में लगी नाइलॉन क्विल्स से बाल आसानी से सुलझ जाते हैं। इस ब्रश से शरीर का प्राकृतिक तेल समान रूप से सिर में फैल जाता है।
वेंटेड ब्रश
यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है। यह पैडल और राउंड दोनों शेप में उपलब्ध है। इस ब्रश से बालों में कंघी करते हुए सरलता से सुखाए जा सकते हैं। इससे बालों का टेक्स्चर अच्छा करने में मदद मिलती है। बालों को घना दिखाने के लिए यह ब्रश उपयुक्त है।
राउंड ब्रश
यह ब्रश सीधे और घुंघराले वालों दोनों के लिए उपयुक्त है। इसके जरिए आप अपने बालों की मनचाही स्टाइलिंग कर सकती हैं। जितना बड़ा आपका ब्रश होगा, उसी के अनुरूप आपके बालों का ब्लो-आउट होगा।
वाइड टूथ्ड कॉम्ब
बड़े गैप वाला यह कंघा घुंघराले बाल सुलझाने के लिए उपयुक्त है। गीले बाल कमजोर होते हैं। अगर गीले बाल ज्यादा जोर से खिंच जाएं, तो टूटने का डर रहता है।
ऐसे में बाल टूटने से बचाने के लिए इस कंघी का प्रयोग करें। इसके अलावा है पेडल ब्रश, जो सीधे बालों को मुलायम करता है। इससे बालों की मसाज होती है और बालों की उलझन सुलझ जाती है।