फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   how to make sago face pack at home in hindi

घर पर बनाएं साबूदाने का पैक और पाएं दमकती त्वचा

Sat, 05 Jun 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 05 Jun 2021 08:54 AM IST
सार

साबूदाने का सेवन पेट के लिए तो बहुत अच्छा होता ही है, साथ ही चेहरे के निखार के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। साबूदाने का फेस पैक चेहरे पर लगाने से चेहरा एकदम चमक उठता है। इस पैक को घर पर बनाना भी बहुत आसान होता है ।

विज्ञापन
how to make sago face pack at home in hindi
त्वचा की खोई चमक लौट आती है - फोटो : istock

विस्तार

साबूदाने का प्रयोग करके आप अपने चेहरे को एकदम चमकदार बना सकते हैं। साबूदाने में विटामिन- बी6, स्टार्च, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, सोडियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। साबूदाने के फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा एकदम बेदाग हो जाता है और त्वचा की खोई चमक लौट आती है। फेस पैक को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस पैक का प्रयोग करके आप अद्भुत निखार पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप किस तरह से साबूदाने का पैक बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सामग्री-

साबुदाना- एक चम्मच

नींबू- दो चम्मच

गुलाब जल- दो बड़े चम्मच

मुल्तानी मिट्टी- एक चम्मच

ब्राउन शुगर- एक चम्मच

विधि-
साबूदाने का फेस पैक बनाने के लिए बर्तन में एक चम्मच साबूदाना लें। उसमें नींबू का रस मिला लें। अब इसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। मिश्रण जब पक जाए तो बंद कर दें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें। अब इसमें ब्राउन शुगर एवं नींबू मिला लें। अब इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें। फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


साबूदाना फेस पैक के फायदे-
- फेस पैक के इस्तेमाल से त्वचा नर्म और मुलायम होती है। 
-शुष्क त्वचा के लिए साबूदाने का फेस पैक लाभदायक होता है। 
-मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
-त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। 
-दाग-धब्बों के निशान मिटाने में सहायक है। 
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed