फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies to cure acne marks

चेहरे पर दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आजमाएं ये उपाय

Sat, 11 Oct 2014 04:21 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
home remedies to cure acne marks

कील-मुंहासों की समस्या भले ही आम हो, पर जाते-जाते जो निशान ये चेहरे पर छोड़ जाते हैं, उनका निदान जरूरी है।

विज्ञापन


त्वचा की बेदाग खूबसूरती के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद कई बार चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे हो जाते हैं। खासकर टीनएज में यह समस्या ज्यादा होती है।

ये मुंहासे भले ही चेहरे पर एक सप्ताह से ज्यादा न रहते हों, पर जाते-जाते चेहरे पर कुछ गहरे निशान छोड़ जाते हैं, जो देखने में काफी खराब भी लगते हैं। कई किस्म की क्रीम और लोशन के इस्तेमाल के बाद भी ये निशान जैसे के तैसे बने रहते हैं। हालांकि इससे हमारी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन उनके कभी न जाने वाले दाग परेशानी का सबब बन जाते हैं।
विज्ञापन

चेहरे पर पिंपल्स क्यों?

home remedies to cure acne marks

टीनएज में हारमोंस में लगातार बदलाव आते रहते हैं। इस वजह से चेहरे पर मुंहासे और एक्ने की समस्या होने लगती हैं। वैसे मुंहासों की मुख्य वजह सिर की सतह पर मौजूद तैलीय परत को भी माना जाता है। यह परेशानी उस समय ज्यादा उभरती है, जब तैलीय परत तेजी से सक्रिय होने लगती है।

हमारी त्वचा में मौजूद रोमछिद्र त्वचा के अंदर मौजूद ऑयल ग्लैंड्स से जुड़े होते हैं। ये ग्लैंड्स सेबम नाम का ऑयली लिक्विड उत्पन्न करते हैं, जिनसे डेड स्किन सेल्स को त्वचा की ऊपरी परत तक लाने में मदद मिलती है। डेड स्किन सेल्स के बाहर आने की यह प्रक्रिया रुक जाने पर पिंपल होने की आशंका बढ़ जाती है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

home remedies to cure acne marks

अपने चेहरे को साफ रखें। लेकिन धोते समय चेहरे को रगड़ें नहीं, बल्कि हल्के हाथों से चेहरे को साफ करें। आपके बाल ऑयली हैं, तो इन्हें चेहरे से दूर रखें। बाल चेहरे के संपर्क में न आएं, इसके लिए रबर बैंड से बालों को बांध कर रखें।

चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं। इससे हाथों के बैक्टीरिया चेहरे के संपर्क में आते हैं और चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं।

तौलिया या रूमाल को बिना धोए बार-बार इस्तेमाल न करें। तौलिए की गंदगी मुंहासों को बढ़ा सकती है। हमेशा वाटर बेस्ड नॉन-कमेडोजेनिक स्किन केयर प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed