फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for razor burns

शेविंग से जलन, राहत पहुंचाएंगे ये उपाय

Mon, 15 Jul 2013 04:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
home remedies for razor burns
परफेक्ट शेव का मजा तभी है जब शेविंग के दौरान त्वचा पर कोई भी कट न लगे और न ही जलन हो। इसके लिए आप  आमतौर पर आफ्टरशेव का इस्तेमाल करते ही हैं। लेकिन अगर किसी वजह से आफ्टरशेव लोशन नहीं है या फिर आप इस पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही शेविंग की जलन से छुटकारा पाने के आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

 
एस्पिरिन
एक चम्मच गर्म पानी में एस्पिरिन की दो टैबलेट मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। त्वचा की जलन बिल्कुल शांत हो जाएगी।
विज्ञापन


एप्पल साइडर वेनेगर
शेविंग के बाद त्वचा के जिस हिस्से पर जलन हो, उस पर एप्पल साइडर वेनेगर लगाएं और थोड़ी देर बाद गर्म पानी से साफ करें। त्वचा की जलन शांत हो जाएगी।

स्ट्राबेरी पेस्ट
एक चम्मच क्रीम में दो स्ट्राबेरी का गूदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और शेविंग के बाद त्वचा पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें।

एलोवेरा
एलोवेरा का जेल शेविंग के बाद त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। अब चेहरे को गुलाब जल से साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed