फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for lightening color of lips in hindi

होंठ के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू तरीके

Mon, 12 Jul 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 12 Jul 2021 08:54 AM IST
सार

होंठो का समय के साथ काला होता जाना अच्छी बात नहीं है लेकिन समय के साथ यदि घर पर इनका ध्यान रखा जाए तो इनका गुलाबीपन लौट सकता है। इसके लिए आपको अनारदाना, जैतून का तेल और एलोवेरा जैसी चीजों का उपाय करना होगा। 

विज्ञापन
home remedies for lightening color of lips in hindi
lip care - फोटो : Social Media

विस्तार

कई बार होंठ का रंग अपने आप ही गहरा होने लगता है। वैसे तो होंठों में कालापन उन लोगों को अधिक आता है, जो कि सिगरेट पीते हैं लेकिन ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है। पानी की कमी और लंबे समय तक होंठो का रूखापन भी इनके रंग को बदल देता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से होंठो को गुलाबी रखा जा सकता है। 

विज्ञापन

एलोवेरा और शहद
एलोवेरा का ताजा जैल निकाल लें। अब जैल के साथ ही शहद को मिला लें। इस मिश्रण को हल्के हाथों से होंठो पर लगाएं और दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूखने लग जाए तो होंठो को गर्म पानी से धो लें और किसी सूखे और साफ कपड़े से होंठ पोछ लें। 

विज्ञापन

अनार के दाने
होंठो के लिए यह उपाय बहुत अच्छे से काम करता है। मुट्ठी भरकर अनार के दानों को पीस लें। अब अनार के इस पेस्ट को दूध की मलाई के साथ मिला लें। मलाई की मात्रा बहुत अधिक न रखें। इस मिश्रण को होंठो पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैतून तेल 
जैतून का तेल होंठो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लगाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर होंठो की त्वचा पर लगा लें। ऐसा एक दिन छोड़कर एक दिन जरूर करें। इस मिश्रण को सोते वक्त होंठो पर लगाएं और कुछ देर बाद कपड़े से साफ कर लें। होंठो का रंग बदलने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed