फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for cracked lips

सर्दियों में अधिक फटते हैं होंठ तो ये उपाय अपनाएं

Tue, 30 Dec 2014 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Dec 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
home remedies for cracked lips

सर्दियों के मौसम में होंठों का फटना आम समस्या है। कई बार शुष्क हवाओं और रूखेपन से होंठ इतने अधिक फट जाते हैं कि लिप बाम भी बेअसर होते हैं।

विज्ञापन


फटे होंठ न केवल चेहरे की शोभा खत्म करते हैं बल्कि इनमें होने वाला दर्द खाने-पीने तक में तकलीफ की वजह हो सकता है। ऐसे में इन आसान घरेलू उपायों की मदद से सर्दियों में फटे होंठों को ठीक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शहद और गुलाब जल
एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद को मिलाएं और होंठों पर लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाग गुनगुने पानी से होठ साफ करें और कोई भी लिप बाम लगा लें।

खीरे का जूस
खीरे को छीलकर इसका पेस्ट बनाएं। इसे छन्नी से अच्छी तरह छानें जिससे इसका रस निकल आए। इसे होठों पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें।

अन्य उपाय
- रोज रात में सोने से पहले होठों पर मक्खन या शुद्ध घी की हल्की मसाज करें।
- नियमित तौर पर दिन में आठ से 10 ग्लास पानी पिएं जिससे होठों की नमीं बरकरार रहेगी और होंठ नहीं फटेंगे।
- सोते समय पेट की नाभि पर सरसो का तेल लगाकर सोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed