{"_id":"f94b958c12da8e5e188dc3bdfef22208","slug":"hair-wash-common-mistakes-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बाल धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?
Updated Thu, 04 Dec 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल अधिक झड़ते हैं या बहुत ड्राइ हो जाते हैं, बालों से जुड़ी कई समस्याओं का संबंध आपके बाल धोने के तरीके से भी हो सकता है। जानिए, बाल धोते वक्त आप ऐसी क्या गलतियां करते हैं जिससे बाल अधिक झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दाढ़ी-मूंछ रखना चाहते हैं तो आजमाएं इनका स्टाइल
विज्ञापन
सर्दियों में त्वचा और बालों की देखभाल करें इन 5 उपायों से
विज्ञापन
गर्म पानी से बाल धोना
अगर आप अपने बाल बहुत अधिक गर्म पानी से धोते हैं तो इससे स्काल्प की त्वचा रूखी हो जाती है और बाल अधिक ड्राइ होते हैं। ऐसे में बालों का गिरना भी बढ़ जाता है।
बालों में शैंपू न निकलना
कई बार हम बालों पर शैंपू और कंडिशनर तो अच्छी तरह लगा लेते हैं लेकिन पानी से उन्हें सही तरह निकालते नहीं हैं। इससे स्काल्प की गंदगी साफ नहीं होती और बाल रूखे व डैंड्रफ भरे हो सकते हैं।
बहुत अधिक शैंपू लगाना
अगर आप यह मानकर चलते हैं कि ढेर सारा शैंपू या जमकर कंडिशनर लगाने से बाल अधिक चमकेंगे तो ये बालों को रूखा बनाने की ओर ही आपका कदम होगा।
बहुत अधिक शैंपू लगाने से झाग भले ही आपको संतुष्टि दे लेकिन यह बालों की सफाई में बाधा डालता है और स्काल्प को रूखा कर सकते है। एक बार में दो रुपए के सिक्की की मात्रा में ही शैंपू का सिर पर इस्तेमाल करना चाहिए।
कंडिशनर का नहीं करते हैं इस्तेमाल
अगर आपको बालों पर कंडिशनर लगाना फिजूलखर्ची लगता है तो यह भी आपके बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शैंपू से बालों की खोई नमीं को बरकरार रखने के लिए कंडिशनर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। बाजार से कंडिशनर न भी खरीदें तो घरेलू कंडिशनर तैयार करें।
Also read : Biggest Exercise Mistakes That All Women Must Know
8 Makeup Tricks to Get Big and Beautiful Eyes