{"_id":"3f1eeec53aa8b2abf2d339966efa2c02","slug":"eyebrows-beauty-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत आंखों के लिए आजमाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
खूबसूरत आंखों के लिए आजमाएं ये उपाय
सौदामिनी पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात जब चेहरे की सुंदरता की हो, तब सबसे पहला ध्यान आईब्रोज पर जाता है। अगर आपकी आईब्रोज सही शेप में नहीं हैं, तो इसका असर आपकी ब्यूटी पर भी होता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं नियमित रूप से पार्लर जाकर आईब्रोज को शेप दिलवाती हैं। लेकिन कई बार आईब्रोज को लेकर हम कुछ गलतियां भी कर बैठते हैं, जिनसे बचना चाहिए।
विज्ञापन
आर्कशेप में आईब्रो
आईब्रो को गोलाकार शेप देने से चेहरा सहज नहीं दिखता। बेहतर होगा कि आईब्रो के नेचुरल आर्क को ध्यान में रखते हुए ही आईब्रो की शेप निर्धारित की जाए। आईब्रो इस तरह प्लक करें कि बीच से वे उठी हुई दिखें। अगर आपकी आईब्रोज हल्के रंग की हैं, तो पाउडर छिड़ककर प्लकिंग करें, ताकि आईब्रो साफ नजर आए।
विज्ञापन
आईब्रो पेंसिल का हल्का-सा टच आपकी आईब्रोज की खूबसूरती बढ़ा सकता है। आईब्रो पेंसिल का शेड हमेशा आईब्रो के कलर से एक शेड हल्का होना चाहिए, क्योंकि डार्क शेड से आईब्रो बनावटी दिखने लगती है।
विज्ञापन
न करें ओवरप्लकिंग
कुछ महिलाएं आईब्रो को शेप में रखने के लिए हर दिन प्लकिंग करती हैं, लेकिन जानकारों की मानें तो यह सही नहीं है। आईब्रो स्पेशलिस्ट मानते हैं कि तीन हफ्तों में एक बार आईब्रो प्लकिंग सबसे सही है।
इससे आईब्रोज के आसपास के बाल सही ढंग से विकसित हो जाते हैं और उन्हें निकालकर आईब्रोज को निश्चित आकार मिलता है। जरूरत से ज्यादा प्लकिंग से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ सकती है।
न बढ़ाएं आईब्रो का गैप
कुछ महिलाएं नासमझी में अपनी आईब्रो के बीच का गैप बढ़ा लेती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी आईब्रोज जरूरत से ज्यादा सटी हुई दिख रही हैं।
आईब्रो एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाक के किनारे की सीध से शुरू होने वाली आईब्रो की अपेक्षा बेहतर लुक तब आता है, जब आईब्रो नाक से बिल्कुल जुड़ी हुई दिखती हैं।
अगर आईब्रो बनाते समय आपके पुराने प्लकर से बाल स्लिप कर जाते हैं, दर्द झेलने के बजाय नया आईब्रो प्लकर खरीदना बेहतर है।
आईब्रो प्लकर को लापरवाही से मेकअप बैग में रखने के बजाय हर इस्तेमाल के बाद आईसोप्रोपिल एल्कोहल के सॉल्युशन से साफ करें, ताकि वह बैक्टीरिया के संक्रमण से सुरक्षित रहे।
लें प्रोफेशनल्स की मदद
अगर आप अपनी आईब्रो के लुक से संतुष्ट नहीं है या फिर ओवरप्लकिंग जैसी गलतियां कर पछता रही हैं, तो साल में एक या दो बार आईब्रो प्रोफेशनल्स की मदद भी ले सकती हैं।
रोजमर्रा की दिनचर्या में आईब्रो की खूबसूरती कैसे बरकरार रखी जाएगी, इसके बारे में भी उनसे सलाह ली जा सकती है।