{"_id":"9e85fd88-48ce-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"do-french-manicure-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखिए घर पर ही फ्रेंच मैनीक्योर करना","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सीखिए घर पर ही फ्रेंच मैनीक्योर करना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई पार्टी हो या ऑफिस का कोई खास अवसर, किसी भी खास अवसर पर मैनीक्योर करवाना आजकल आम है लेकिन खास मौके पर फ्रेंच मैनीक्योर की बात ही कुछ और होती है। यह आपके नाखूनों को बेहद नैचुरल और स्टाइलिश लुक देता है।
विज्ञापन
हां, यह बात अलग है कि हर बार मैनीक्योर के लिए पार्लर जाने का समय और बजट हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में हम आपको फ्रेंच मैनीक्योर घर पर ही करने की आसान विधि की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
शुरुआत करें सफाई से
सबसे पहले हाथों और नाखूनों पर अच्छी तरह स्क्रब से मसाज करें और हाथों को अच्छे से साफ करें। फिर नाखूनों को फाइलर से ओवल शेप दें और उनकी लंबाइ मध्यम रखें। नाखूनों के आस-पास की रूखी त्वचा को हटाएं।
विज्ञापन
पेंट करें
नाखूनों को अच्छी तरह से फाइल करने के बाद उन्हें पेंट करें। बेहद न्यूट्रल या लाइट कलर के नेल पेंट से पहले नाखूनों के बेस पर पेंट करें और फिर नाखून के किनारे पेट्रोलियम जेली लगाएं जिससे नेलपेंट बाहरी त्वचा पर न चिपके।
फ्रेंच मैनीक्योर की ट्रिक
फ्रेंच मैनीक्योर करते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखा जाता है कि नाखूनों के ऊपरी भाग पर सफेद रंग की पॉलिश जरूर होनी चाहिए। अब बेस को न छेड़ते हुए नाखून के ऊपरी भाग पर ही सफेद शेड से नेलपेंट लगाएं।
फिनिशिंग
नाखूनों की फिनिशिंग के लिए अंत में पूरे नाखून पर ट्रांस्पेरेंट नेलपॉलिश का सिर्फ एक कोट लगाएं। इससे आपके नाखून ग्लॉसी दिखेंगे।