फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Different face shapes need different makeup

Make up Tips: चेहरे की शेप के हिसाब से चुनें सही मेकअप, दिखेंगी और भी खूबसूरत

Thu, 28 Feb 2019 12:36 AM IST
मोना नारंग भारती तनेजा, डॉयरेक्टर ऑफ एल्पस ब्यूटी क्लीनिक एंड एकेडमी
भारती तनेजा, डॉयरेक्टर ऑफ एल्पस ब्यूटी क्लीनिक एंड एकेडमी Published by: मोना नारंग Updated Thu, 28 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Different face shapes need different makeup
make up

अगर आपका चेहरा लंबा है, चीकबोन्स काफी चौड़े हैं और माथे और चिन की तरफ से नुकीली है, तो आपका चेहरा वी लाइन शेप हो सकता है। इसे डायमंड शेप्ड फेस भी कहा जाता है। आपको इसमें ज्यादा मेकअप ट्रिक्स की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि एक अच्छा बैलेंस्ड डायमंड शेप्ड फेस अपने आप में अच्छी है। लेकिन अगर माथा और चिन अधिक नुकीली हो, तो आप थोड़ी कॉन्टूरिंग की मदद से अपने चेहरे को बेहतर शेप दे सकती हैं।

विज्ञापन

Different face shapes need different makeup
वी लाइन शेप फेस का मेकअप - फोटो : Instagram

वी लाइन शेप फेस के लिए सबसे पहले चेहरे की जॉ लाइन और माथे को थोड़ा चौड़ा और चीकबोन्स को थोड़ा पतला किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने माथे और चिन के बीच में एक संतुलन बैठाना होगा, जिससे आपकी चीकबोन्स की चौड़ाई थोड़ी कम हो सके। इसके लिए आपको दो से ज्यादा शेड्स को लगाने से बचना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि शेड्स आपकी त्वचा के रंग से ज्यादा गहरा न हो।
 

इसके लिए आपने रोज के फाउंडेशन से दो शेड ज्यादा डार्क कलर फाउंडेशन को अपनी चिन की नोक पर लगाएं। ऐसा करने पर आपकी चिन दिखने में थोड़ी-सी चौड़ी लगेगी। अब अपने माथे से हेयरलाइन की तरफ इसी डार्क फाउंडेशन का प्रयोग करें। आखिर में हाइलाइटिंग प्रोडक्ट या फिर हल्के शेड का फाउंडेशन चिन और माथे को कवर करते हुए लगाएं। दोनों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें, जिससे पता न चले कि एक फाउंडेशन कहां से शुरू हुआ है और दूसरा कहां खत्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Different face shapes need different makeup
वी लाइन शेप फेस का मेकअप

वी लाइन शेप फेस का मेकअप करते समय ब्लश को चीकबोन्स के निचले हिस्से में लगाकर चीकबोन्स पर लगाएं। ब्लश का शेड चुनते हुए हल्के और गाढ़े पिंक की जगह डार्क पीच या ब्राउन कलर के ब्लश को चुनें। कोशिश कीजिए कि शाइनी और ब्राइट ब्लश न लगाएं, क्योंकि इससे आपके गाल ज्यादा फूले हुए लगेंगे।

यहां भी ब्लश को बाकी मेकअप के साथ पूरी तरह से ब्लेंड कर लें, जिससे इसकी शार्प लाइन न दिखे। आपके माथे को चौड़ा दिखाने के लिए जरूरी है कि आईब्रोज सेंटर से थोड़ी अलग हों। इसके लिए आई ब्रो के आखिर में ऊंची आर्क वाली आइब्रो शेप अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

Different face shapes need different makeup
होठों पर लिप लाइनर लगते समय अपनी सामान्य लाइन को ही फॉलो करें।

होठों पर लिप लाइनर लगते समय अपनी सामान्य लाइन को ही फॉलो करें। अगर आप अपने होठों को चौड़ा करेंगी तो आपकी चिन पतली दिखने लगेगी, इसलिए ऐसा करने से बचें। ब्राइट और ग्लॉसी लिप कलर के बजाय मैट लिपस्टिक का प्रयोग करें और अपने होंठों को मोटा दिखाने की कोशिश करें। ये आपके लिप्स को प्लम्प शेप देगा। इसके साथ ही ये आपके लिप्स को और ज्यादा ड्रामेटिक दिखाएगा। अगर आप अपने लिप्स को और ज्यादा ड्रामेटिक दिखाना चाहती हैं, तो लिप कलर को अपनी जॉ लाइन से थोड़ा दूर रखें।

Different face shapes need different makeup
ऐसे चेहरे पर जरूरत होती है वॉल्यूम देने की

ऐसे चेहरे पर जरूरत होती है वॉल्यूम देने की, इसलिए आप बालों को लेयर्स में कटवा सकती हैं। इससे बाल घने नजर आते हैं और चीकबोन्स भी कम नजर आने लगती है। मल्टीपल लेयर व डिस्कनेक्शन कट भी ऐसे चेहरे के लिए अच्छा विकल्प है। मल्टीपल लेयर कट से डायमंड फेस पर सॉफ्टनेस नजर आती है और डिस्कनेक्शन कट से बालों की लंबाई संतुलित रहती है। चेहरे के आकार के अनुसार, छोटे-छोटे फ्लिक भी निकालना सही रहेगा।

अगर आप चश्मे का यूज करती हैं, तो वी शेप फेस ऊपर से काफी पतला होने कि कारण आपके लिए कैट आई फ्रेम सही विकल्प होगा। वी शेप फेस पर लंबे और कर्व्स वाले इयररिंग्स अच्छे लगते हैं। अधिक स्टोन वाले और हूप इयररिंग्स भी इस तरह के चेहरे पर काफी जंचते हैं। अगर आपका चेहरा भी वी शेप है, तो लंबे इयररिंग्स न पहनें। ईयर कफ भी वी शेप फेस पर खूबसूरत लगेंगे, इन्हें भी आप ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed