फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Change in colour of nails is serious health issue

नाखून का बदलता रंग दे सकता है बीमारियों को दस्तक

Sat, 05 Mar 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:27 PM IST
सार

  • लंबे नाखूनों के साथ उंगलियों का मुड़ना हो सकता है खतरनाक
  • नाखूनों का खोखला होना यानी फंगल इंफेक्शन

विज्ञापन
Change in colour of nails is serious health issue
- फोटो : getty images

विस्तार

अक्सर हम अपने नाखूनों को सुंदर और आकर्षक बनाने में जुटे रहते हैं। लेकिन नाखूनों में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों पर हमारा ध्यान नहीं जाता। जबकि नाखूनों के लक्षण हेल्थ की कहानी कहते हैं। नाखून पर हल्का सा नीला रंग नजर आ रहा है, तो यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने का संकेत है। आपको फेफड़ों की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन


जब आपके नाखून लम्बे होने के बाद उंगलियों की तरफ ही मुड़ने लगें, तो इसे नेल क्लबिंग कहते हैं। कई बार शरीर में ऑक्सीजन की कमी से नाखूनों को यह शेप मिलती है।
विज्ञापन


अगर नाखून ड्राई और नाजुक हैं तो यह नाखूनों पर बहुत ज्यादा केमिकल्स के प्रयोग की वजह से हो रहा है। यह कई तरह के लंग कार्डियोवस्कुलर से जुड़ी बीमारी की तरफ भी इशारा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी की बीमारी का पता लगा सकते हैं आपके नाखून

Change in colour of nails is serious health issue

नाखून पर एक से ज्यादा सफेद धारियां किडनी से जुड़ी बीमारियों और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करती हैं।

इसी तरह अगर नाखून बहुत सॉफ्ट हैं और अंदर से खोखले नजर आते हैं, तो यह लीवर संबंधी समस्या या फिर शरीर में आयरन की कमी का संकेत माना जाता है। आयरन की कमी से नाखून टूटने भी लगते हैं।

पीले पड़ते नाखून अगर मोटे भी हो रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं, क्‍योंकि यह फंगल इंफेक्‍शन का लक्षण है। ऐसे में नाखून कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

नाखूनों में चमक भी जरूरी है। अगर नाखूनों में चमक न हो, तो समझ लें कि आपको एनीमिया की समस्या है। इस तरह के नाखून वालों को डायबिटीज और लीवर से जुड़ी समस्याएं होने की भी संभावना होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed