फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   brides to be should not apply these beauty tips

शादी में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो भूलकर भी ना करें ये काम

Mon, 21 Jan 2019 05:14 PM IST
shrilata biswas लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
brides to be should not apply these beauty tips
शादियों का सीजन शुरू होने ही वाला है ऐसे में  हर लड़की खुद को खूबसूरत दिखाना चाहती है - फोटो : social media

शादियों का सीजन शुरू होने ही वाला है ऐसे में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है जिसके लिए कई बार वो चेहरे पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स लगाना शुरू कर देती हैं उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि स्किन किस टाइप की है क्या लगाना सही होगा और क्या नहीं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास तरह के ब्राइडल टिप्स जिसे अपनाकर आप शादी के दिन लग सकती हैं सबसे खूबसूरत

विज्ञापन

अगर आप सुंदर दिखने के लिए इन्वेसिव ट्रीटमेंट ले रही हैं तो उसे जितनी जल्दी हो सके बंद कर दें, केमिकल्स और लेजर ट्रीटमेंट आपके चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती खत्म कर देती हैं और आपके चेहरे को बेजान भी बना देती हैं। कुछ समय तक ही इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है उसके बाद आपका स्किन बेजान और रूखा नजर आने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर लड़कियों को अपने चेहरे पर हाथ फेरने की आदत होती है, वो हमेशा अपने चेहरे को शीशे में देखते हुए हाथ फेरती रहती हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करें। इससे आपके स्किन के दाग खत्म नहीं होंगे और बढ़ते चले जाएंगे।

विज्ञापन

अगर आपके चेहरे पर किसी तरह का दाग हो जाए या फिर पिंपल्स हो जाए तो उसे खुद से नहीं फोड़े और इसे छुटकारा पाने के लिए किसी स्किन के डॉक्टर से सलाह लें। 

अगर आप ड्रिंक करती हैं तो उसे जितनी जल्दी हो सकें बंद कर दें। शराब की जगह पानी और जूस का सेवन करें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा और आप पहले से ज्यादा खूबसूरत लगेगी। स्किन की चमक बनाएं रखने के लिए नींद पूरी लें इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed