फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्लोइंग स्किन के लिए सोने से पहले आजमाएं ये टिप्स, चहरे में आने लगेगा निखार

Sun, 19 Jul 2020 09:33 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 19 Jul 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
beauty tips glowing skin and face remedies tips before sleeping skin glowing secrets
ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। अक्सर सोने से पहले आलस्य की वजह से हम अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं। परंतु अगर आप सोने से पहले कुछ टिप्स को अपना लेंगी तो आपके चेहरे में निखार आने लगेगा।



कुछ महिलाएं दिनभर तो अपनी स्किन का पूरा ध्यान रखती हैं पर रात के समय वो अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखती है। अगर आप रात के समय भी अपनी स्किन का ध्यान रखेंगी तो आपकी स्किन हमेशा ग्लो करेगी। जो महिलाएं दिन में स्किन का ध्यान नहीं रख पाती हैं, उन्हें रात को सोने से पहले इन टिप्सों को जरूर आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करना चाहिए...

beauty tips glowing skin and face remedies tips before sleeping skin glowing secrets
रात को सोने से पहले पानी से चेहरे को धोना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पानी से चेहरा धोएं

  • रात को सोने से पहले पानी से चेहरे को धोना चाहिए। रात को चेहरे को पानी से धोने से स्किन की अशुद्धियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो रात को सोने से पहले रोज साफ पानी से चेहरे को धोएं।
beauty tips glowing skin and face remedies tips before sleeping skin glowing secrets
ग्लोइंग स्किन के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हर्बल फेस मास्क का उपयोग करें

  • ग्लोइंग स्किन के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर हर्बल फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आप गर्मियों के दिनों में चेहरे पर मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं। इनको लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips glowing skin and face remedies tips before sleeping skin glowing secrets
रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाना न भूलें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सोने से पहले रखें आंखों का ख्याल

  • रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाना न भूलें। आंखों की सतह का हिस्सा काफी संवेदनशील होता है, इसलिए इस हिस्से का खास ध्यान रखना होता है। अगर आपके आंखों के आसपास काले दाग हो रहे हैं तो वो क्रीम लगाने से दूर हो जाएंगे। आंखों में ड्रॉप भी डालें। ऐसा करने से आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाएगी। आप क्रीम और आंखों की ड्राप के लिए किसी डॅाक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
beauty tips glowing skin and face remedies tips before sleeping skin glowing secrets
सोने से पहले फेस पर क्रीम लगाना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्किन को मॉइस्चराइज करें

  • रात को सोने से पहले फेस पर और पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से स्किन की नमी बनी रहती है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आज से ही स्किन को मॉइस्चराइज करना शुरू कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed