फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   beauty tips for monsoon

बारिश में त्वचा को जवां बनाए रखेंगे ये उपाय

Sat, 12 Jul 2014 12:55 PM IST
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Jul 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
beauty tips for monsoon

कभी रिमझिम बारिश, तो कभी पसीने वाली गर्मी, मानसून के इस बदलते मिजाज का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा पर होता है।

विज्ञापन


डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. इंदु बल्लानी कहती हैं कि बारिश के मौसम में आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान प्रदूषण, धूल, गंदगी से होता है। बहुत ज्यादा पसीना बहने से चेहरे पर धूल की परत जम जाती है, जिससे फंगल संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

अपनी त्वचा को मानूसन के असर से बचाना चाहती हैं, तो त्वचा को सूखा एवं साफ रखें। ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करते समय मौसम का विशेष ध्यान रखें, ताकि आपकी त्वचा मानसून में भी रहे तरोताजा।  
विज्ञापन


एंटी-फंगल क्रीम जरूर रखें
इन दिनों संक्रमित पानी, कीचड़ आदि के संपर्क में आने से एथलीट फुट, रिंगवर्म या त्वचा में खुजली की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में अपनी त्वचा को लंबे समय तक भीगे रहने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए एंटी-फंगल क्रीम लगाएं। नहाने के बाद पंखे की हवा में शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं। पैरों की अंगुलियों के बीच के हिस्से और अंडरआर्म्स को तौलिये से पोंछकर सुखा लें।

संक्रमण से बचने के लिए अंडर आर्म्स व पैरों की अंगुलियों के बीच एंटी-फंगल पाउडर यूज कर सकते हैं।

वाटर बेस्ड कॉस्मेटिक्स ही लें
चेहरे को मेडिकेटेड फेसवॉश से दिन में 2-3 बार धोएं, ताकि त्वचा के रोमछिद्रों में जमी धूल और तेल साफ हो सके। अगर आप टोनर्स यूज करते हैं, तो नॉन-अल्कोहलिक टोनर्स यूज करें। इससे आपकी त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस रहेगा।

त्वचा को मुलायम रखने के लिए वाटर बेस्ड मॉइस्चराइजर या गुलाब जल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल भी यूज कर सकती हैं।

ऐसे हटाएं डेड स्किन
चेहरे से डेड स्किन को रिमूव करने के लिए सप्ताह में एक बार अखरोट या स्ट्रॉबेरी युक्त स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर नींबू या नीम युक्त फेस पैक लगा सकते हैं।

त्वचा को  इंफेक्शन से बचाने के साथ यह पैक ब्लैकहेड्स/व्हाइटहेड्स को भी कम करता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी का भी यूज चेहरे पर कर सकती हैं। इसके लिए आधा कप स्ट्रॉबेरी को बारीक पीस लें। इसमें एक कप दही, डेढ़ चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को रोजाना चेहरे पर लगाएं। इससे मानसून में भी आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहेगी।

 
इन दिनों हैवी मेकअप न करें। मेकअप करना ही है, तो वाटरप्रूफ व अच्छे ब्रांड वाले सौंदर्य उत्पादों का यूज करें। सनस्क्रीन लोशन लगाएं। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed