बॉलीवुड के महानायक सुपरस्टार 77 साल की उम्र में भी सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। युवा हो या बूढ़े, बिग बी यानी शहंशाह को अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। अमिताभ बच्चन क्लासिक, समकालीन और अनोखे रंगो का महान मेल हैं। अभिनेता का 'फैशन गेम' 1969 से आज तक बुलंद है और ये साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।
एंग्री यंग मैन से लेकर बड़ी बीमारियों के किरदार को अमिताभ बच्चन ने अपने गजब के स्टाइल सेंस और बहुमुखी प्रतिभा से बखूबी निभाया है। किसी भी किरदार में ढल जाने वाले महानायक सिनेमा में नहीं असल जिंदगी में भी उम्दा फैशन सेंस रखते हैं। उनके जन्मदिन पर महानायक के कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनसे हर वर्ग के पुरुषों को स्टाइलिंग की सीख लेनी चाहिए।
महान सुपरस्टार निश्चित रूप से 1960 के हिप्पी ट्रेंड को अपने चेक बेल-बॉटम्स के साथ वापस ला रहे हैं। ये 'कम बैक फैशन' का बेहतरीन उदहारण है। डैडी-लॉन्ग-लेग्स को बेल बॉटम, ब्लैक कूल हुडी और लेदर लोफर्स के साथ मैच किया है।
ये कहना गलत नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन को हुडी काफी पसंद है। उनका एयरपोर्ट लुक हो या मॉर्निंग लुक अक्सर कूल प्रिंट हुडी और जॉगर्स में नजर आते हैं। अभिनेता का ये लुक अल्ट्रा-कैजुअल है। हुडी सिर्फ युवा नहीं हर उम्र के लोग कूल अंदाज में कैरी कर सकते हैं ये कोई अमिताभ बच्चन से सीखे।
हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि चश्मा भी पर्सनालिटी को पावरफुल दे सकता है, इस बात का सबसे अच्छा उदहारण अमिताभ बच्चन हैं। कुर्ता-पैजामा हो या कैसुअल लुक 'बिग बी' का जबरदस्त चश्मा गेम हमेशा ऑन रहता है। बड़ी बात ये है कि 77 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रंगो से एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकते हैं। काला हो या नीला हर रंग के कपड़े और चश्मे का उपयोग करते हैं बिग बी।
हमे नहीं लगता कि बिग बी से बेहतर कुर्ता और शॉल को इतनी शालीनता से स्टाइल करना कोई जानता होगा। कढ़ाई, रेशम, और साटन पहनने में उन्हें कोई परहेज नहीं है और बिग बी जानते हैं कि इसे क्लासी कैसे बनाया जा सकता है। अगर आप भी बिग बी के इस फैशन शैली से प्रभावित हैं तो कुर्ता-पैजामा पुरुषों के लिए वो पोषक है, जिसे शालीनता से कहीं भी और कभी भी कैरी किया जा सकता है। अमिताभ बच्चन हर रंग और डिजाइन के शाल और कुर्ता पैजामा पहने कई बार दिखे हैं। पश्मीना शॉल उनकी पसंदीदा है।