{"_id":"66c8909bf381c850dd04503a","slug":"zubin-mehta-wants-to-do-music-concert-in-west-bank-and-gaza-shared-the-importance-and-power-of-music-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zubin Mehta: गाजा में संगीत कार्यक्रम करना चाहते हैं जुबिन मेहता, कहा- कला की शक्ति को कम मत समझो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zubin Mehta: गाजा में संगीत कार्यक्रम करना चाहते हैं जुबिन मेहता, कहा- कला की शक्ति को कम मत समझो
Fri, 23 Aug 2024 07:08 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:08 PM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक संगीत कार्यक्रम के बाद जुबिन मेहता ने बातचीत में संगीत के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इच्छा जाहिर की वह वेस्ट बैंक और गाजा में भी संगीत कार्यक्रम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
जुबिन मेहता
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जुबिन मेहता पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर हैं। जुबिन मेहता संगीत को वेस्ट बैंक और गाजा तक ले जाना चाहते हैं। मेहता ने संगीत की ताकत पर बात की। उन्होंने इसे नजरअंदाज ना करने की सलाह भी दी। पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में जुबिन ने बताया कि लोगों को संगीत की जरूरत है। गाजा में चल रही चीजों के सामने आने के बाद मेहता ने 1982 की यादों को ताजा किया। उन्होंने साझा किया जब वह ‘इजरायल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा’ का दक्षिण लेबनान के एक तंबाकू के खेत में, ज्यादातर लेबनानी लोगों के सामने संचालन किया तो वहां मौजूद लोग मंच पर चढ़ गए और संगीतकारों को गले लगा लिया।
विज्ञापन
जुबिन मेहता
- फोटो : पीटीआई
संगीत को कम ना समझने की दी सलाह
उन्होंने कहा, वह शांति का समय था, जब हमने दक्षिण लेबनान में वहां के अरबों के लिए संगीत बजाया और वह मंच पर चढ़ गए और संगीतकारों को गले लगा लिया। उसके बाद फिर से इजरायल ने लेबनान पर आक्रमण करने की गलती की और उनके संबंध टूट गए। उन्होंने आगे कहा, ‘कला और संगीत की शक्ति को कम मत समझो।’

इजरायल में किए संगीत कार्यक्रम
मुंबई में जन्मे मेहता ने यहां नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में एक संगीत कार्यक्रम के बाद पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘संगीत लोगों को एक साथ लाता है।’ बता दें कि लगभग दो महीने पहले, 88 वर्षीय मेहता ने इजरायल के शहर तेल अवीव में 14 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि युद्ध ने संगीतकारों और जनता को प्रभावित नहीं किया। मैं दो महीने पहले वहां गया था और मैंने 14 संगीत कार्यक्रम किए, सभी पूरी तरह से भरे हुए थे। लोगों को संगीत की जरूरत है। सभी तरह का संगीत, हमारा शास्त्रीय संगीत भी।’
Khalbali Records: सीरीज 'खलबली रिकॉर्ड्स' का हुआ एलान, ये सितारे अदा करेंगे अहम भूमिका
वेस्ट बैंक और गाजा में करना चाहते हैं संगीत कार्यक्रम
आपको बता दें कि जुबिन मेहता ने केवल 20 वर्ष की आयु में अपना पहला आर्केस्ट्रा संचालित किया था। मेहता आज सात दशकों बाद भी संगीत को लेकर उतने ही भावुक हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अगले मार्च में फिर जा रहा हूं इंशाअल्लाह शांति के समय में।’ वह वेस्ट बैंक और गाजा में भी संगीत कार्यक्रम करना चाहते हैं। मेहता ने कहा, मुझे वास्तव में उम्मीद है। संगीतकार इसे करना पसंद करेंगे।’
गाजा में चल रहे युद्ध को बताया दुखद
मेहता ने युद्ध जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने गाजा में चल रहे युद्ध को "दुखद" कहा। उन्होंने कहा कि इजरायल का 90 प्रतिशत हिस्सा अपनी सरकार के खिलाफ हैं, हर समय प्रदर्शन कर रहे हैं, यह 10 प्रतिशत धार्मिक अल्पसंख्यक हैं जो सरकार का समर्थन कर रहे हैं। वह बहुत अलोकप्रिय हैं।’
Housefull 5: 'हाउसफुल 5' से जुड़ीं जैकलीन फर्नांडीज, जानें किस अभिनेता के साथ फरमाएंगी रोमांस?