फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   zubeen garg last journey guwahati fans pay tribute assam cm himanta visits cremation place

Zubeen Garg: अंतिम दर्शन के लिए रात भर लगी रहीं फैंस की कतारें, सीएम ने संस्कार की जगह का किया निरीक्षण

Mon, 22 Sep 2025 11:29 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:29 AM IST
सार

Zubeen Garg Funeral Updates: गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को उस स्थान का निरीक्षण किया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
zubeen garg last journey guwahati fans pay tribute assam cm himanta visits cremation place
जुबीन गर्ग और हिमंत - फोटो : एक्स

विस्तार

लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार से गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां हजारों लोग उमड़ पड़े। जुबीन के अंतिम संस्कार को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कुछ जानकारी दी है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


रातभर लगी रहीं कतारें
शनिवार शाम से ही लोग स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे थे। कई लोगों ने पूरी रात कतार में बिताई ताकि सुबह होते ही ‘जुबीन दा’ के अंतिम दर्शन कर सकें। कांच के ताबूत में रखे पार्थिव शरीर को असमिया गमछा से ढंका गया था। लोग फूल, गमछा चढ़ाते नजर आए तो कई लोगों ने मोबाइल पर इस क्षण को कैद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navratri: इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है नवरात्रि का पर्व, सुनकर डांडिया-गरबा उत्सव में झूमने लगते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप भी नहीं रोक सकी श्रद्धांजलि
तेज धूप और उमस के बावजूद प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोग श्रद्धांजलि देने के बाद भी स्टेडियम के बाहर रुके रहे और उनके गीत गाते रहे। गर्मी की वजह से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उपचार दिया।

लोकप्रियता का आलम
जुबीन गर्ग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट से उनके घर तक 25 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हजारों लोग उन्हें विदा करते नजर आए। असम और पूरे पूर्वोत्तर में उन्हें ‘जुबीन दा’ के नाम से जाना जाता था।

प्रमुख हस्तियां भी हुईं शामिल
जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन करने के लिए गायक पापोन समेत कई जानी-मानी हस्तियां स्टेडियम पहुंचीं और भावुक होकर अपने प्रिय गायक को श्रद्धांजलि दी। गर्ग की पत्नी गरिमा ने लोगों के अपार प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार रात उस स्थल का दौरा किया जहां मंगलवार को जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार होगा। कामरकुची गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी काम किए जा रहे हैं। 
 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्यों की इच्छा के बाद असम कैबिनेट ने कमरकुची ( गुवाहाटी से सिर्फ 7-8 किमी दूर खानापारा) में जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। राज्य सरकार उस स्थान पर जुबीन गर्ग की समाधि भी बनाएगी।’

सिंगापुर में हुआ निधन
52 वर्षीय जुबीन गर्ग का निधन शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुआ था। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी लाया गया। पहले उनके निवास पर दर्शन कराए गए और फिर स्टेडियम में आमजन के लिए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed