फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   zubeen garg funeral wish fulfilled fans sing mayabini ratir bukut outside his residence

Zubeen Garg: प्रशंसकों ने पूरी की जुबीन गर्ग की इच्छा, घर के बाहर एक सुर में गाया ‘मायाबिनी रातिर बुकुत’

Sun, 21 Sep 2025 09:23 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 21 Sep 2025 09:23 AM IST
सार

Zubeen Garg Funeral Updates: गुवाहाटी में गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उनके घर के बाहर मौजूद है।

विज्ञापन
zubeen garg funeral wish fulfilled fans sing mayabini ratir bukut outside his residence
जुबीन के घर के बाहर उमड़ी भीड़ - फोटो : एक्स

विस्तार

गुवाहाटी में रविवार सुबह का नजारा बेहद भावुक कर देने वाला था। हजारों की भीड़ उस आवाज को विदा करने के लिए उमड़ पड़ी, जिसने असम ही नहीं बल्कि पूरे देश के दिलों पर राज किया था। लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचने से पहले ही उनके प्रशंसक उनके घर के बाहर जुट गए। यहां सबकी आंखों में आंसू थे और होठों पर वही गीत, जिसे गायक ने अपनी अंतिम इच्छा के रूप में चाहा था- ‘मायाबिनी रातिर बुकुत’।

विज्ञापन


फैंस ने सिंगर के लिए दिखाया प्यार
रातभर जागे हुए युवा, बुजुर्ग और महिलाएं जब एक सुर में गा रहे थे, तो मानो पूरा असम उस दर्द और प्यार को साझा कर रहा हो। यह कोई साधारण गीत नहीं था, बल्कि जुबीन की आत्मा से जुड़ा वह गीत था जिसे उन्होंने एक कॉन्सर्ट में अपने प्रशंसकों से गाने की गुजारिश की थी। उस समय उन्होंने कहा था- 'मेरे जाने के बाद पूरा असम इस गीत को गाए।' और प्रशंसकों ने उनके इस अरमान को सच्चे मन से पूरा किया।
विज्ञापन

 

वायरल हुआ जुबीन का पुराना वीडियो
गायक के निधन के बाद सोशल मीडिया पर वह पुराना वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मंच से यह बात कही थी। वीडियो देखते ही लोगों के दिल भर आए और जैसे ही यह खबर फैली, असम के कोने-कोने से लोग गुवाहाटी की ओर उमड़ पड़े।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गुवाहाटी पहुंचा पार्थिव शरीर; CM हिमंत ने दी श्रद्धांजलि


सिंगापुर में हुआ हादसा
जुबीन गर्ग का जीवन अचानक ही खत्म हो गया। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्हें दौरा पड़ा और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल पहुंचाने के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ समुद्र में तैर रहे थे। पहली बार तो वह सुरक्षित लौट आए, लेकिन दोबारा पानी में उतरते ही उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा। पहले भी वह ऐसे दौरों का सामना कर चुके थे, लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया।

पत्नी गरिमा की व्यथा
जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग ने मीडिया से बातचीत में यह साफ किया कि उस दिन उनके साथ करीब आठ लोग मौजूद थे। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। लेकिन जुबीन दोबारा समुद्र में उतर गए और तभी हादसा हो गया। टीम के लोग तुरंत उन्हें बाहर ले आए और अस्पताल पहुंचाया। दो घंटे तक आईसीयू में रखने के बावजूद उनकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: गुवाहाटी पहुंचा सिंगर जुबीन का पार्थिव शरीर; दिल्ली हवाई अड्डे पर असम CM ने दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी में अंतिम विदाई की तैयारी
पोस्टमार्टम के बाद गायक का पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली और फिर गुवाहाटी लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर असम की धरती पर पहुंचा, माहौल और भी गमगीन हो गया। राज्य सरकार ने अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर परिवार और संगठनों से परामर्श किया है। आज दिनभर लोगों को उनके अंतिम दर्शन कराने के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed