फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Garg film Roi Roi Binale will release all over India on 31 Octorber

Zubeen Garg Film: इस तारीख को रिलीज होगी जुबीन गर्ग की फिल्म 'रोई रोई बिनाले', गायक की आवाज का होगा इस्तेमाल

Sun, 05 Oct 2025 03:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Oct 2025 03:45 PM IST
सार

Zubeen Garg Film Release Date: गायक जुबीन गर्ग की लिखी हुई फिल्म जल्द ही पूरे देश में रिलीज होने वाली है। असमिया फिल्म निर्माता ने इस बारे में कई बातें बताई हैं।

विज्ञापन
Zubeen Garg film Roi Roi Binale will release all over India on 31 Octorber
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम@zubeen.garg

विस्तार

हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। उनके निधन की जांच चल रही है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में असमिया फिल्म निर्माता राजेश भुयान ने बताया है कि अपकमिंग फिल्म 'रोई रोई बिनाले', जो दिवंगत जुबीन गर्ग की निजी परियोजना थी, 31 अक्तूबर को देशभर में रिलीज होगी।
विज्ञापन

जुबीन ने लिखी फिल्म की कहानी
भुयान ने यह भी बताया कि अपकमिंग फिल्म में गर्ग की 'मूल आवाज' की रिकॉर्डिंग होगी। उन्होंने कहा 'हम पिछले तीन वर्षों से इस फिल्म पर काम कर रहे थे। फिल्म की कहानी और संगीत जुबीन गर्ग ने लिखा था। यह पहली संगीतमय असमिया फिल्म है। हमने फिल्म का लगभग सारा काम पूरा कर लिया था। सिर्फ इसके बैकग्राउंड म्यूजिक का काम बचा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Zubeen Garg film Roi Roi Binale will release all over India on 31 Octorber
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
पूरे देश में रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने आगे कहा 'जुबीन गर्ग चाहते थे कि यह फिल्म 31 अक्तूबर को रिलीज हो, इसलिए हमने इसे उसी दिन रिलीज करने का फैसला किया है। इसे न केवल असम में, बल्कि पूरे देश में रिलीज किया जाएगा। जुबीन गर्ग की आवाज लगभग 80-90% स्पष्ट है, क्योंकि हमने इसे लैपल माइक का उपयोग करके रिकॉर्ड किया था। इसलिए हम उनकी मूल आवाज का ही उपयोग करेंगे।' 

यह खबर भी पढ़ेंBollywood Flop Kids: देव आनंद से लेकर राज कुमार तक, बॉलीवुड स्टार के बेटे हुए फ्लॉप
विज्ञापन

कथित तौर पर दिया गया जहर
पुलिस के पास मौजूद आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, दिवंगत गायक के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि गायक जुबीन गर्ग को सिंगापुर में कथित तौर पर 'जहर' दिया गया था। उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत ने 'अपनी साजिश छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी जगह चुनी थी'।

सिंगापुर में हुआ गायक का निधन
मशहूर गायक की मौत की जांच के सिलसिले में पुलिस ने शर्मा और श्यामकानु महंत दोनों को गिरफ्तार किया है। शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर डूबने से निधन हो गया। गायक नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed