{"_id":"6aeb46d9673f5aa8f9061f17","slug":"abhijeet-bhattacharya-reacts-to-daler-mehndi-lip-sync-controversy-says-he-will-always-sing-live-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलेर मेहंदी: 'उन्होंने सच कहा था...', सिंगर के विवाद में अभिजीत भट्टाचार्य की एंट्री, मंत्री का किया समर्थन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दलेर मेहंदी: 'उन्होंने सच कहा था...', सिंगर के विवाद में अभिजीत भट्टाचार्य की एंट्री, मंत्री का किया समर्थन
Wed, 04 Nov 2026 08:37 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:37 PM IST
सार
- गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद मामले पर बड़ा बयान दिया है।
- हाल ही में एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे अभिजीत ने लाइव शो में लिप-सिंक को लेकर बात की।
- जानिए उन्होंने इस मामले पर क्या कहा।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी विवाद पर बोले अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते दिनों एक कार्यक्रम काफी चर्चा में रहा था, जिसमें सिंगर दलेर मेहंदी को एक मंत्री बीच शो में फटकार लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला काफी बढ़ गया था। अब इस मामले पर अभिजीत भट्टाचार्य का भी बयान सामने आया है।
'मंत्री ने सच कहा, लेकिन वही विलेन बन गए'
अभिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह इस विवाद पर बात करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'अगर कोई कलाकार माइक पर सच में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना हुई थी, जब एक मंत्री मंच पर आए और उन्होंने सच कहा। उन्होंने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं। आपसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा और आप असल में लाइव परफॉर्म भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सच कहा था, लेकिन कई लोगों की नजरों में वही विलेन बन गए। जबकि ऐसा हर जगह के स्टेज पर होता है।'

Trending Videos
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : सोशल मीडिया
'ऐसा मत होने दीजिए'
अभिजीत ने आगे कहा, 'मैं आप सभी से खासकर यहां छत्तीसगढ़ में यह अपील करता हूं कि ऐसा मत होने दीजिए। मैं चाहे जैसा भी गाऊं, मेरी आवाज खराब हो, गला बैठ जाए, मैं थक जाऊं या मेरा सुर बिगड़ जाए, लेकिन मैं लाइव ही गाऊंगा।'
उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, 'आप अपना कीमती समय निकालकर यहां आते हैं, अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं और हमें यहां बुलाते हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे प्रशासन, विभाग और आप सभी की मेहनत होती है। मैं आप सभी को नमन करता हूं और वादा करता हूं कि मैं आपके साथ इस तरह का धोखा कभी नहीं करूंगा। मैं गाने के नाम पर सिर्फ होंठ नहीं हिलाऊंगा। कुछ लोग ऐसा करते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।'

दलेर मेहंदी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
ये भी पढ़ें- रामायण: फिल्म के समर्थन में उतरे अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'
- सिंगर दलेर मेहंदी रविवार रात उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में परफॉर्म कर रहे थे।
- इसी दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके कार्यक्रम को बीच में रोक दिया और मंच पर ही उन्हें टोकने लगे।
- मंत्री ने सिंगर के व्यवहार पर सवाल उठाए।
- इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।
ये भी पढ़ें- रामायण: फिल्म के समर्थन में उतरे अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'