Zubeen Garg: 'मामला CBI को सौंपने को तैयार हैं', जुबीन गर्ग के निधन की जांच पर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
Zubeen Garg Death Investigation: सिंगर जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके निधन की जांच एसआईटी से कराने की बात कही। अगर जांच सही से नहीं होती है तो वह दूसरा कदम उठाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा 'अगर असम के लोगों को लगता है कि एसआईटी ने इसकी ठीक से जांच नहीं की है, तो हम मामला सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के लिए तैयार हैं। एसआईटी को पूरी ईमानदारी के साथ मामले की जांच करने की पूरी आजादी होगी। हमें कुछ समय इंतजार करना होगा। सिंगापुर में जुबीन गर्ग के साथ मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।'
Update on #BelovedZubeen’s case
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 25, 2025
👉 Assam CID will interrogate Shyamkanu Mahanta and everyone connected to this matter.
👉 If the Assam CID is unable to unearth all the facts, we will approach the CBI.
👉 Please do not spread rumours. If anyone has any leads or material, kindly… pic.twitter.com/ehMz6TOX3U
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के बाद असम के डीजीपी हरमीत सिंह के बताया कि एसआईटी का नेतृत्व स्पेशल डीजीपी एमपी गुप्ता करेंगे। डीजीपी ने एक्स पर लिखा 'मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सर के निर्देशानुसार, जुबीन गर्ग के संदिग्ध निधन की पारदर्शी जांच के लिए एम.पी. गुप्ता, स्पेशल डीजीपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है।'
As directed by the Hon'ble CM Dr. @himantabiswa Sir, a Special Investigation Team led by Shri M.P Gupta, Spl DGP @AssamCid has been constituted to ensure a transparent & time-bound investigation into suspicious & tragic demise of Zubeen Garg. @DGPAssamPolice @assampolice pic.twitter.com/php1pSFJOw
— Hardi Singh (@HardiSpeaks) September 24, 2025
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली लाया गया और बाद में असम ले जाया गया। जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर गए थे।
उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर को असम के कमरकुची गांव में सैकड़ों फैंस, उनके परिवार के सदस्यों, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में किया गया। श्मशान घाट पर जुबीन को बंदूक से सलामी दी गई।
यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने उठाया कदम, असम में नहीं होगा यह फेस्टिवल