जब 74 वर्ष की उम्र में जीनत अमान ने किया जोरदार डांस, अभिनेत्री ने कुछ यूं मनाया जन्मदिन; साझा की तस्वीरें
Zeenat Aman: दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने अपना 74वां जन्मदिन मनाया। इसके जश्न के कुछ खास पलों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विस्तार
सिनेमाई दुनिया की चर्चित अदाकारा जीनत अमान अब 74 वर्ष की हो गईं हैं। अभिनेत्री ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जन्मदिन की कुछ तस्वीरें और खास पलों को अपने प्रशंसकों से साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ कुछ हटकर और बेहद चौंकाने वाला वाकया हुआ। पढ़िए उन्होंने क्या बताया।
साझा की केक कटिंग की तस्वीरें
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह केक काटकर अपना जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि हर बार की तरह इस जन्मदिन को भी उन्होंने अपने बच्चों के साथ मनाया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लू कलर के सूट पहनकर अलग-अलग अंदाज में फोटोज क्लिक कराती दिख रही हैं और उनके सामने दो-दो केक रखे हुए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
‘मुझे डांस करने पर मजबूर कर दिया’
इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि वह बहुत ही आम तरीके से अपना जन्मदिन मनाती हैं। अभिनेत्री ने बताया, ‘बीती रात मुझे अपनी सबसे अच्छी दोस्त पम्मी की पार्टी में जाना पड़ा। वहां पर कुछ पंजाबियों ने माइक पर मेरे जन्मदिन का एलान करके, मुझे शर्मिंदा कर दिया। इसके बाद मुझे केक काटने और डांस करने के लिए भी मजबूर कर दिया। और मैंने ऐसा डांस किया, जैसा कई वर्षों में नहीं किया था।’ अंत में उन्होंने कहा कि यह थोड़ा हटकर था, लेकिन बहुत ही मजेदार था। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों के बर्थडे विशेज के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें आने वाले साल के लिए भी शुभकामनाएं दें।
यह खबर भी पढ़ें: Family Man Season 3: ओटीटी पर श्रीकांत तिवारी ने फिर दी दस्तक, जानें कास्ट से लेकर रिलीज तक का सारा अपडेट
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
जीनत अमान इन दिनों भी एक्टिंग कर रही हैं। इस साल वह एक वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आईं। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘पानीपत’में भी एक अहम किरदार निभाया था। साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती ही हैं।