Zareen Khan: पैपराजी की हरकतों पर जरीन खान ने कसा तंज? वायरल वीडियो में बोलीं- 'चेहरा देखो चेहरा... ये नहीं..'
एक वायरल वीडियो में पैपराजी जरीन खान की फोटो क्लिक करते दिखे। इसी वीडियो में अचानक जरीन नाराज होते हुए पैपराजी पर तंज कसती हुई दिखीं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैपराजी स्टार्स की फोटो खिंचने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। कई बार स्टार्स खुद पैपराजी को बुलाते हैं। मगर हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिसने पैपराजी कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं? जरीन खान भी इन्हीं बातों के बीच पैपराजी पर तंज कसती दिखीं। जानिए, पैपराजी का व्यवहार इन दिनों क्यों चर्चा में है? और जरीन ने किस बात को लेकर तंज कसा है।
वायरल वीडियो में दिखी जरीन की नाराजगी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पैपराजी जरीन खान की फोटो क्लिक कर रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं। पैपराजी जोर-जोर से जरीन का नाम पुकारते हैं। अचानक जरीन पलटती है और कहती है, ‘चेहरा देखाे चेहरा ये नहीं…’। वह बैक साइड की तरफ इशारा करती है। बताते चलें कि अक्सर पैपराजी एक्ट्रेस की फोटो फ्रंट से ना लेकर उनकी बैक साइड से लेते हैं। कई बार तस्वीरें और वीडियो बहुत ही खराब ढंग से लिए जाते हैं। इन्हीं बातों को लेकर कई एक्ट्रेस ने अपनी राय भी रखी है।
View this post on Instagram
गौहर खान ने पैपराजी के खराब व्यवहार पर पोस्ट की
पिछले दिनों गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल को पैपराजी भद्दे कमेंटस कर रहे थे। इसी वीडियो को लेकर गौहर खान ने लिखा था, ‘क्या पैप्स छेड़छाड़ के कल्चर को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ऐसे बहुत से लोग हैं जो लगातार अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं। आप लोग अपनी लिमिट पार नहीं कर सकते हैं।’
भारती सिंह ने भी मजाकिया लहजे में नाराजगी दिखाई
कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में पैपराजी पिछले दिनों क्लास ली। भारती सिंह ने फनी स्टाइल में पैपराजी से पूछा- ‘आप लोग जब किसी एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देखते हो तो उनकी बैक साइड की वीडियो, फोटो जूम करके क्यों लेते हो? और लिखते हो- Guess Who?’ इसके बाद एक पैपराजी को भारती ने चलने को कहा और उसकी भी वैसी ही वीडियो बनाई, जैसी वह एक्ट्रेसेस की बनाते हैं। इस तरह से भारती ने भी इस मुद्दे पर अपना नजरिया रखा।