फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zakir Khan Share Real Reason Of Break From Comedy says decision driven because of certain genetic illnesses

कॉमेडियन जाकिर खान ने अचानक क्यों लिया कॉमेडी से ब्रेक? खुद बताई असल वजह, कहा- 'कुछ जेनेटिक बीमारियां...'

Wed, 28 Jan 2026 08:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Jan 2026 08:56 AM IST
सार

Why Zakir Khan Announced Break Form Comedy: स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। मगर, करियर के पीक पर उन्होंने बीते दिनों अचानक ब्रेक का एलान कर दिया। अब उन्होंने इसकी असल वजह बताई है।

विज्ञापन
Zakir Khan Share Real Reason Of Break From Comedy says decision driven because of certain genetic illnesses
जाकिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों जब अचानक ब्रेक का एलान किया तो उनके फैंस को झटका लगा। हर किसी के मन में सवाल भी आया कि आखिर करियर के इतने शानदार पड़ाव पर उन्होंने ब्रेक क्यों लिया है? कॉमेडियन ने यूं तो ब्रेक के समय बताया था कि वे अब सेहत पर ध्यान देंगे। मगर, अब उन्होंने इसकी असल वजह का खुलासा भी कर दिया है। कॉमेडियन ने सेहत के मद्देनजर कॉमेडी से ब्रेक लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार की आनुवांशिक बीमारी की वजह से उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कहा- 'मैंने अपने शरीर को नुकसान पहुंचाया है'
दरअसल, जाकिर खान ने हाल ही में 'गल्फ न्यूज' के साथ बाचतीत में ब्रेक की असल वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। मेरे परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक उम्र के बाद उभरने लगती हैं। मैंने अपने शरीर को भी नुकसान पहुंचाया है। दो घंटे सोता हूं और फिर हजारों लोगों से मिलने चला जाता हूं, क्योंकि जिस पल आप शहर में पहुंचते हो, तभी से लोगों से मिलने लगते हो'। 

विज्ञापन

परिवार की पहली पीढ़ी, जिसने इतनी सफलता हासिल की
जाकिर ने यह भी कहा कि वह परिवार की पहली पीढ़ी हैं, जिसे इतनी सफलता मिली है। ऐसे में उन्हें आने वाली पीढ़ियों के चीजें सही करने की जिम्मेदारी महसूस होती है। जाकिर ने कहा कि वे अपनी आगामी पीढ़ी के लिए कुछ पुल बनाना चाहते हैं। उन्होंने माना कि इसी भावना ने उन्हें लगभग एक दशक तक काम को हर चीज से ऊपर रखने के लिए प्रेरित किया। यह उनका एक ऐसा फैसला रहा, जिसका असर अब उनके शरीर पर दिखने लगा है।

वायरल क्लिप पर भी तोड़ी चुप्पी
उन्होंने आगे कहा, 'जब आप लगातार दस साल तक एक्सीलरेटर पर पैर रखते हैं, तो शरीर पर असर तो पड़ेगा ही। इसलिए मैंने शुरू में सोचा था कि मैं काम के साथ-साथ अपनी सेहत भी संभाल लूंगा, लेकिन पिछले साल, जब हम यूएस में थे, तो मुझे एहसास हुआ कि दोनों काम एक साथ करना मुमकिन नहीं होगा। तभी मैंने ब्रेक लेने का यह फैसला लिया। बता दें कि जाकिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन कहते दिख रहे हैं कि वे 2030 तक स्टैंड-अप कॉमेडी से दूर रहेंगे। हालांकि, इंटरव्यू में, जाकिर ने साफ किया कि यह बात खासतौर पर हैदराबाद के लिए थी, क्योंकि जब वह ब्रेक लेंगे और फिर बाद में काम फिर से शुरू करेंगे, तो उन्हें हैदराबाद लौटने में समय लगेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Maroof Umar (@maroofculmen)


विज्ञापन

कहा- '80 वर्ष तक कॉमेडी करना चाहता हूं'
बता दें कि बीते हफ्ते जाकिर ने कहा कि वे कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे। यह एलान उनके चल रहे 'पापा यार' टूर के तहत हैदराबाद में उनके हालिया लाइव शो के दौरान किया गया। उन्होंने कहा कि उनका ब्रेक कई वर्षों तक चल सकता है और उनके मौजूदा कमिटमेंट्स पूरे होने के बाद यह 2028, 2029, या 2030 तक भी चल सकता है। हालांकि, कॉमेडियन ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि यह बात खासतौर से हैदराबाद के लिए थी। उनका ब्रेक इतना लंबा भी नहीं होगा। उन्होंने कहा, मैं कोशिश करूंगा कि स्वस्थ रहूं। इस पर मैं काम कर रहा हूं। मुझे अपने काम से बहुत प्यार है। 80 साल तक स्टैंड-अप करना चाहता हूं। उसके लिए सेहतमंद रहना जरूरी है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed