फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   yuzvendra chahal turns fanboy for rj mahvash after watching pyar paisa profit sparks dating rumours

RJ Mahvash: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के ‘फैन बॉय’ बने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, पोस्ट में बनाया हार्ट इमोजी

Wed, 21 May 2025 01:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 21 May 2025 01:53 PM IST
सार

Yuzvendra Chahal Post: क्रिकटेर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश की डेब्यू सीरीज देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। चहल के पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
yuzvendra chahal turns fanboy for rj mahvash after watching pyar paisa profit sparks dating rumours
महवश और चहल - फोटो : RJ Mahvash Instagram

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पहले धनश्री वर्मा के साथ उनका तलाक और फिर आरजे महवश के साथ नाम जुड़ना, चहल की निजी जिदंगी लाइमलाइट में बनी हुई है। अब एक बार फिर रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के लिए खुलेआम चहल ने अपना प्यार दिखाया है। 

विज्ञापन


महवश के फैन बॉय बने युजवेंद्र चहल
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसने क्रिकेट फैंस और एंटरटेनमेंट लवर्स दोनों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, चहल ने आरजे महवश की डेब्यू वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ देखने के बाद उन्हें एक खास अंदाज में शेयर किया और खुद को उनका ‘फैन बॉय’ बताया।
विज्ञापन




चहल का ‘फैन मोमेंट’ हुआ वायरल
चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महवश की वेब सीरीज का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यार, पैसा और प्रॉफिट खत्म करने के बाद फैन बॉय वाला फील’। इसके अलावा चहल ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया। क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर आरजे महवश के साथ उनके लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले भी चहल ने महवश के शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ‘गर्व है तुम पर, बधाई हो।’ उनके इस सपोर्टिव जेस्चर को देख कर फैंस दोनों के बीच रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा अटकलें लगा रहे हैं। 
 

yuzvendra chahal turns fanboy for rj mahvash after watching pyar paisa profit sparks dating rumours
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash
महवश ने खुद को बताया सिंगल 
गौरतलब है ना तो अब तक महवश ने और ना ही चहल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। उल्टा आरजे महवश ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। आरजे से हाल ही में अभिनेत्री बनीं महवश ने बताया था कि वो पूरी तरह से सिंगल हैं और उनके बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Rj Mahvash: युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर दिया यह बड़ा बयान

'प्यार पैसा प्रॉफिट' में महवश का डेब्यू
महवश की वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ को अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में नील भूपलम, मिहिर आहूजा और शिवांगी खेड़कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो को लेकर फैंस की ओर से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और महवश की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed