फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rj mahvash opens up on mental health impact of online trolling amid chahal rumours

Rj Mahvash: युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर दिया यह बड़ा बयान

Mon, 19 May 2025 07:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 19 May 2025 07:19 PM IST
सार

Rj Mahvash On Trolling: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर एक इंटरव्यू में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें फेक खबरें पढ़कर कितनी तकलीफ होती है।

विज्ञापन
rj mahvash opens up on mental health impact of online trolling amid chahal rumours
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash

विस्तार

सोशल मीडिया के इस दौर में जहां लोकप्रियता मिलती है, वहीं अफवाहों और ट्रोलिंग का सामना करना भी आम बात बन चुकी है। ऐसा ही कुछ हाल के दिनों में रेडियो जॉकी से हाल ही में एक्ट्रेस बनीं आरजे महवश के साथ देखने को मिल रहा है, जिनका नाम पिछले काफी दिनों से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की, लेकिन महवश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि झूठी खबरों और ऑनलाइन ट्रोलिंग ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन

‘कभी-कभी लगता था सब छोड़ दूं’ 
‘द फ्री प्रेस जर्नल’ के साथ बातचीत में महवश ने बिना चहल का नाम लिए बताया कि किस तरह सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और बेबुनियाद आरोपों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वो सबकुछ छोड़कर एक शांत और साधारण जिंदगी जीने निकल जाएं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल की यह खूबी चुराना चाहती हैं आरजे महवश, तारीफ में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं बस एक आम लड़की हूं, जो अपनी जिंदगी जीना चाहती है। लेकिन कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने मेरे बारे में गलत बातें फैलानी शुरू कर दीं, जिसने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला।’

Trending Videos

rj mahvash opens up on mental health impact of online trolling amid chahal rumours
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash

फर्जी खबरों पर महवश की प्रतिक्रिया
महवश ने यह भी बताया कि जब कोई फर्जी खबर वायरल हो जाती है, तो उसके जवाब में कुछ कहने से पहले ही उन्हें रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे साथ काम करने वाले लोग हमेशा कहते हैं कि अभी कुछ मत बोलो, शांत रहो। लेकिन कोई यह नहीं समझता कि जो कुछ हो रहा है, वो हमारे साथ हो रहा है। कई बार दिल करता है कि सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर सब कुछ साफ कर दूं, लेकिन हर किसी को जवाब देना संभव नहीं होता।’

ये खबर भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल की हैट्रिक पर आरजे महवश ने दी बधाई, पढ़िए क्या लिखा?

'प्यार पैसा प्रॉफिट' से अभिनय में किया डेब्यू
आरजे महवश ने हाल ही में वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। इस शो को 7 मई को अमेजन पर रिलीज किया गया था। खास बात यह रही कि शो के रिलीज के समय युजवेंद्र चहल ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालकर महवश को सपोर्ट किया था, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई। हालांकि इस पर अभी भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed