फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Pal Reprimanded Archana Puran Singh Saying Aapke Parivaar Ka Apmaan Hua

‘आपके परिवार का अपमान हुआ’, अर्चना पूरन सिंह के लेटेंट में शामिल होने पर नाराज हुए सुनील पाल; कही ये बात

Mon, 31 Aug 2026 05:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 05:27 PM IST
सार

Sunil Pal on Archana Puran Singh: कॉमेडियन सुनील पाल ने अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी अर्चना पूरन सिंह को लेकर नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Sunil Pal Reprimanded Archana Puran Singh Saying Aapke Parivaar Ka Apmaan Hua
अर्चना के ‘लेटेंट’ जाने पर भड़के सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनील ने अर्चना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। अर्चना हाल ही में समय रैना के शो के एक एपिसोड में पैनल का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उनके साथ ओरी, शेरॉन वर्मा और निशांत सूरी भी नजर आए थे।

विज्ञापन

सुनील पाल ने जाहिर की नाराजगी
खास बात यह थी कि अर्चना के परिवार के लोग भी शो में मौजूद थे। उनके बेटे आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी के साथ उनके पति परमीत सेठी भी ऑडियंस में बैठे थे।

विज्ञापन

एपिसोड के कुछ दिनों बाद सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अर्चना के शो में जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Pal Reprimanded Archana Puran Singh Saying Aapke Parivaar Ka Apmaan Hua
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपके परिवार का जो अपमान हुआ
सुनील ने वीडियो में कहा, ‘हम तो आपको गुरु मानते हैं, लेकिन लेटेंट में जाकर आपने अपने परिवार को भी शामिल किया था। वहां आपके परिवार का जो अपमान हुआ, वो आप जैसे फैन और मेरे जैसे इंसान से सहा नहीं गया। आपके जितने भी फैंस हैं, उन्हें भी बुरा लगा।’

सुनील ने सवाल किया कि आखिर अर्चना ने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला क्यों किया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अर्चना पर अपने परिवार का अपमान करने का आरोप नहीं लगा रहे हैं। उनका कहना था कि शो के दौरान उनके परिवार को अपमानित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘आपने बेइज्जती नहीं की, लेकिन आपके परिवार की बेइज्जती वहां हो गई।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohel F Fidai (@sohelfidaiofficial)

ऐसी जगहों पर जाना रोक देना चाहिए
सुनील पाल ने शो में अर्चना के परिवार को लेकर किए गए कमेंट्स पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने अर्चना से कहा कि उन्हें आगे से यह सोचकर ही किसी शो का हिस्सा बनना चाहिए कि वह किस तरह के प्लेटफॉर्म पर जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘अर्चना जी, पैसे के लिए या किसी भी तरह के प्रलोभन के लिए आपको ऐसी जगहों पर जाना रोक देना चाहिए।’

सुनील ने यह भी कहा कि अर्चना ने अपनी लंबी पारी में पहले ही काफी नाम और पैसा कमाया है, इसलिए उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने से बचना चाहिए।

उन्होंने खास तौर पर अर्चना के बेटों और पति को लेकर की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। सुनील ने कहा, ‘लेटेंट पर आपके बच्चों को नल्ला कहा गया, पति को बेरोजगार कहा गया, तो बुरा लगा। सॉरी, लेकिन सच में बुरा लगा।’

ये भी पढ़ें- ‘मेरा दिल टूटा और फिर…’, विजय देवरकोंडा ने छोड़ी शराब; जिंदगी के रोमांचक सफर पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed