फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Youtuber Armaan Malik Will Became Father Fifth Time Wife Kritika Is Pregnant News Viral

Armaan Malik: पांचवीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक ? पत्नी कृतिका की प्रेग्नेंसी पर लग रहे कयास

Mon, 19 May 2025 02:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 19 May 2025 02:22 PM IST
सार

Armaan Malik-Kritika Malik: अक्सर चर्चाओं में रहने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उनके घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं।

विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik Will Became Father Fifth Time Wife Kritika Is Pregnant News Viral
अरमान मलिक और कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritika_malik_9

विस्तार

यूट्यूबर और बिग बॉस में नजर आ चुके अरमान मलिक अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बने रहते हैं। अब अरमान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अरमान मलिक पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं और दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसकी जानकारी भी खुद कृतिका ने दी है।

विज्ञापन

लेटेस्ट ब्लॉग में दी खुशखबरी
कृतिका अपने ब्लॉग्स बनाती रहती हैं। अब अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने सभी घरवालों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसमें कृतिका की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस किट में कृतिका की प्रेग्नेंसी पॉजिटिव दिख रही थी, जिसे देखकर पायल और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इस ब्लॉग में कृतिका कहती हैं, ‘फ्रेंड्स मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि जैद का भाई या फिर बहन कब आएगा और अब आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हूं।’ 

विज्ञापन

प्रैंक या सच्चाई ?
कृतिका की यह बातें सुनकर नैनी लक्ष्य भी बहुत खुश हो जाती है। इसके बाद लक्ष्य कहती है कि वह सभी को ये गुडन्यूज देगी, जिस पर कृतिका कहती है कि नहीं घर में सबको बताओ कि मैं नहीं बल्कि तू प्रेग्नेंट है। इसके बाद कृतिका और लक्ष्य जैसे ही सबको लक्ष्य की प्रेग्नेंसी की खबर देती है तो पायल गुस्सा हो जाती है क्योंकि लक्ष्य की अब तक शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इसी बीच अरमान कहता है कि लक्ष्य अब बालिग है और वह अपनी जिंदगी के फैसले ले सकती है। हालांकि, कृतिका सच में प्रेग्नेंट हैं या फिर ये कोई प्रैंक था, ये साफ नहीं है। क्योंकि इसके बाद कृतिका ने जिम करते हुए अपने कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिनमें वो फिट नजर आ रही हैं। ऐसे में अब तक ये साफ नहीं है कि कृतिका सच में प्रेग्नेंट हैं या नहीं। हालांकि, लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Mouni Roy: कान में दिखा मौनी का हॉट अवतार, ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा; ताहा भी पहुंचे

Youtuber Armaan Malik Will Became Father Fifth Time Wife Kritika Is Pregnant News Viral
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@armaan__malik9
चार बच्चों के पिता हैं अरमान
बता दें कि अरमान मलिक पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बाद उन्होंने पायल से शादी की, फिर उसके बाद और कृतिका से भी शादी कर ली। अरमान के अब तक चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed