फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Youtuber Armaan Malik first wife Kritika will never participate in Bigg Boss 18 Payal reveals Hamari Family

Kritika Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक के परिवार ने 'बिग बॉस 18' से की तौबा, शो का हिस्सा नहीं बनेंगी कृतिका

Fri, 09 Aug 2024 09:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Aug 2024 09:27 AM IST
सार

यूट्यूबर अरमान मलिक ने इस साल जून में अपनी पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में जमकर धमाल मचाया था। हालांकि, रियलिटी शो में भाग लेने के बाद तीनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब जानकारी के मुताबिक पायल मलिक ने कहा है कि वह और उनका परिवार बिग बॉस के घर से तौबा कर रहा है और आगे 'बिग बॉस 18' का हिस्सा नहीं बनेगा, जानें वजह।

विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik first wife Kritika will never participate in Bigg Boss 18 Payal reveals Hamari Family
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9

विस्तार

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं तीनों ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनकर जमकर सुर्खियां बटोरीं। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' की चौथी रनर-अप बनने के बाद कहा था कि वह भी 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, पायल मलिक ने कृतिका की बातों का खंडन किया है।
विज्ञापन


बिग बॉस के अलावा किसी और रियलिटी शो पर जरूर आना चाहते हैं तीनों
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल ने अपने व्लॉग में कहा, ''कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी हमें प्यार करते हैं और हमें बिग बॉस 18 में देखना चाहते हैं। लेकिन अब हमारे पूरे परिवार में से कोई भी, किसी भी 'बिग बॉस' के शो में नहीं जाना चाहता। क्योंकि जो भी व्यक्ति इस शो पर अच्छा कार्य कर रहा होता है, उसे कोई भी देखना नहीं पसंद नहीं करता है।'' पायल ने यह भी कहा, ''वह इंसान को व्यक्तिगत तौर पर नहीं देखते, उसके गेम को नहीं देखते। सिर्फ यह देखते हैं कि हमारे परिवार में तीन लोग हैं, अरमान ने दो शादी की हैं।'' पायल ने आगे कहा, ''अब सभी ने यह फैलसा किया है अब कोई भी बिग बॉस में नहीं जाएगा। और कोई दूसरा रियलिटी शो का ऑफर आएगा तो जरूर जाएंगे।''
विज्ञापन



अरमान मलिक ने इस साल जून में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में प्रवेश किया था। पायल सबसे पहले एलिमिनेट हुई थीं, जबकि अरमान फिनाले वीक के दौरान शो से बाहर हो गए। कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 की फाइनलिस्ट में से एक थीं। हालांकि, तीनों को विवादास्पद रियलिटी शो में भाग लेने के लिए नफरत का सामना करना पड़ा था। यही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल पूछे गए थे, जो मलिक परिवार को पसंद नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Kaushal: सनी कौशल ने शरवरी वाघ के साथ डेटिंग की अफवाहों का किया खंडन, बोले- 'मैं सिंगल हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed