फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   phir aayi haseen dilruba actor Sunny Kaushal denies rumours dating Sharvari Wagh very good friend I Am Single

Sunny Kaushal: सनी कौशल ने शरवरी वाघ के साथ डेटिंग की अफवाहों का किया खंडन, बोले- 'मैं सिंगल हूं'

Fri, 09 Aug 2024 08:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Aug 2024 08:53 AM IST
सार

सनी कौशल, तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी अभिनित फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'हसीन दिलरुबा' के अगले भाग 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में एंट्री लेने वाले सनी कौशल इन दिनों अपनी इस फिल्म के अलावा अपने लव अफेयर के चर्चों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
phir aayi haseen dilruba actor Sunny Kaushal denies rumours dating Sharvari Wagh very good friend I Am Single
सनी कौशल-शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari, sunsunnykhez

विस्तार

इन दिनों सनी कौशल अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' साल 2021 में आई 'हसीन दिलरुबा' का अगला भाग है। वहीं विक्की कौशल के भाई, कैटरीना के देवर और अभिनेता सनी कौशल अपनी लव लाइफ को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। सनी के बारे में पिछले कुछ सालों से यही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ रिलेशनशिप में हैं। वैसे सनी और शरवरी के अफेयर की अफवाहें ऐसे ही सोशल मीडिया पर नहीं छाई हैं। उन्हें अक्सर एक-दूजे के साथ देखा जा चुका है, साथ ही कई बार शरवरी को विक्की, कैटरीना और सनी की बर्थडे पार्टी में भी फैमिली के साथ एंजॉय करते देखा जा चुका हैं। यही नहीं बल्कि सनी कौशल और शरवरी वाघ की डेटिंग की अफवाह तब भी सामने आई थीं, जब दोनों अबू धाबी में एक साथ IIFA अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे। उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है। लेकिन अब सनी ने हाल ही में शरवरी के साथ अपने अफेयर को महज एक अफवाह बताया है। 
विज्ञापन


सिर्फ अच्छी दोस्त है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा, "मैं सिंगल हूं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शरवरी को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि वह उनकी "बहुत अच्छी दोस्त" हैं। इस पर वहां पर मौजूद तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सभी मौजूदा दर्शक हंसने लगे।
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले, सनी कौशल ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए कहा था, "मैंने अपने माता-पिता से बहुत पहले ही कह दिया था कि वे मुझे इस तरह न देखें जैसे कि मैं अगली कतार में हूं। जब मेरी निजी जिंदगी सुर्खियां बनती है, तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होती। क्योंकि यह सिर्फ केवल समाचार की सुर्खियां हैं। इसे रीयल बनाना और इसे बहुत गंभीरता से लेना हमारे लिए मूर्खता होगी।" हालांकि, शरवरी और सनी ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात करें तो सनी कौशल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आ रहे हैं, जो आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज रात 12.30 बजे 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें पहली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना की कहानी है, जो आगरा के जीवंत शहर में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं। सनी कौशल इसमें अभिमन्यु के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके आने से इस फिल्म में नया नाटकीय मोड़ शामिल हो गया है, जो नाटक में साजिश की एक नई परत पेश करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed