Disha Patani: करण जौहर के कारण दिशा पटानी बनी अभिनेत्री, 'योद्धा' के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना स्टारर 'योद्धा' 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। हाल ही फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना स्टारर 'योद्धा' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इस हार्ड कोर एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से 'योद्धा' को दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है, फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान एक साक्षात्कार में फिल्म की मुख्य कलाकार दिशा पटानी ने अपने अभिनेत्री बनने के सफर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया।
दिशा ने की करण जौहर की तारीफ
दरअसल, मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम और मेकर्स ने इसमें हिस्सा लिया, जहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दिशा पटानी ने अपने अभिनेत्री बनने के सफर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। दिशा ने कहा, 'जब मैं अठारह साल की थी, तभी करण जौहर ने उन्हें देखा था और उन्हें विश्वास दिलाया था कि मैं एक अभिनेत्री बन सकती हूं'।
नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात
दिशा ने आगे कहा, 'अगर मैं अभिनेत्री हूं, तो इसका एक यह भी है, जब मैं मॉडलिंग कर रही थी तो उसी दौरान करण ने मुझे देखा था। तब मैं सिर्फ 18 साल की थी। मुझे लगता है कि तब अगर करण ने मुझे पर विश्वास नहीं दिखाया होता तो शायद मैं आज यहां नहीं होती'। इस दौरान दिशा ने नेपोटिज्म की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मैं इंडस्ट्री से बाहर की हूं, लेकिन मुझे इसका कभी एहसास नहीं हुआ। मुझे वे मौके मिले,जो मैं चाहती थी। करण ने मुझे योद्धा में जो मौका दिया वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है'।
Tera Kya Hoga Lovely: करण, रणदीप और इलियाना स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जमकर धमाल मचाती नजर आ रही तिकड़ी
15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अगर योद्धा की बता करें तो यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। हाल ही फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक थिएटर में इस फिल्म को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं।
Bade Miyan Chote Miyan: बीमार रहते हुए अक्षय ने खत्म किया था जॉर्डन का शूट, कोरियोग्राफर ने बताया 'फौलाद'