Tera Kya Hoga Lovely: करण, रणदीप और इलियाना स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जमकर धमाल मचाती नजर आ रही तिकड़ी
फिल्म में रणदीप हुड्डा ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है, वहीं, इलियाना डिक्रूज एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की के किरदार में हैं। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी
विस्तार
बॉक्स ऑफिस के लिए मार्च का महीना धमाकेदार होने वाला है। एक के बाद कई फिल्में इस महीने रिलीज के लाइन में हैं, जिसमें करण कुंद्रा, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' भी शामिल है। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में तीनों की जोड़ी धमाकेदार नजर आ रही है।
बलविंदर सिंह जंजुआ ने किया है फिल्म का निर्देशन
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और कैप्शन में लिखा, 'लवली की जिंदगी में एक चीज हमेशा पक्की है। बैक-टू-बैक सियाप्पा। फिल्म में रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं, वहीं, करण कुंद्रा भी इसमें एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित यह फिल्म दहेज और सांवले रंग की आलोचना जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।
8 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में तीनों सितारों की तिकड़ी कमाल लग रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है, वहीं, इलियाना डिक्रूज एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की के किरदार में हैं। करण कुंद्रा ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, 'इस महिला दिवस, 8 मार्च 2024 को देसी ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए। सिनेमाघरों में 'तेरा क्या होगा लवली' रिलीज होने वाली है।
A post shared by Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin)
Viral Video: 'इतना फोड़ूंगी न तुझे मैं...', दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच जमकर चले लात, घूंसे और थप्पड़
शैतान से होगी टक्कर
गौरतलब है कि इसी दिन अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं।
Devoleena: देवोलीना के दोस्त की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, अभिनेत्री ने पीएम मोदी से जांच की लगाई गुहार