फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash Raj Films launches YRF Casting App acting aspirants worldwide can apply

Yash Raj Films: यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया कास्टिंग एप, एक्टिंग में करियर बनाने के इच्छुक ऐसे करें इस्तेमाल

Fri, 01 Mar 2024 03:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

यशराज फिल्मस का मानना है कि इस एप की मदद से वाईआरएफ के फेक कास्टिंग अकाउंट से निपटने में मदद मिलेगी। साथ ही कंपनी के ऑडिशन का नाम लेकर लोगों को जिस तरह से गुमराह किया जाता है, वह समस्या भी दूर होगी।

विज्ञापन
Yash Raj Films launches YRF Casting App acting aspirants worldwide can apply
YRF कास्टिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

देश की प्रतिष्ठित मीडिया और मनोरंजन कंपनी यश राज फिल्म्स ने अपना नया कास्टिंग एप लॉन्च किया है। अभिनय की दुनिया में करियर बनाने की इच्छुक दुनियाभर की प्रतिभाएं 'YRF कास्टिंग एप' का इस्तेमाल कर कास्टिंग के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। वे इस एप के जरिए अपना ऑडिशन भी सबमिट कर सकते हैं।

विज्ञापन


एप पर मिलेगी ऑडिशन की डिटेल
इस एप को इंस्टॉल करके इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। इसके लिए आवेदक को एप में अपनी प्रोफाइल डिटेल देनी होगी। इसके बाद  उन्होंने आगामी फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारी से संबंधित ऑडिन के बारे में जानकारी मिलेगी। आने वाले वक्त में यह एप सीधे वाईआरएप को अपने ऑडिशन जमा करने के इच्छुक लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

Chander Bahl Passed Away: दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने वाले निर्देशक का निधन, संगीतकार हंसराज बहल के बेटे
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कही ये बात
यशराज फिल्मस का मानना है कि इस एप की मदद से वाईआरएफ के फेक कास्टिंग अकाउंट से निपटने में मदद मिलेगी। साथ ही कंपनी के ऑडिशन का नाम लेकर लोगों को जिस तरह से गुमराह किया जाता है, वह समस्या भी दूर होगी। फर्जी अकाउंट और ऑडिशन की फर्जी जानकारी के कारण कंपनी को होने वाले नुकसान से भी बचाव होगा।
Anant Radhika Pre Wedding: पीएम के वेड इन इंडिया को अंबानी परिवार का समर्थन, जामनगर चुनने के ये हैं मुख्य कारण

सुरक्षित जगह है ये एप
YRF प्रोजेक्ट्स में लीड के रूप में लॉन्च होने वाले लोगों का चयन करने का प्रभार देखने वाले शानू शर्मा खुद इस एप के जरिए होने वाले सभी ऑडिशन की निगरानी रखेंगे। इसे लेकर शानू का कहना है, 'वाईआरएफ कास्टिंग एप, एक्टिंग में करियर बनाने के इच्छुक महत्वाकांक्षी लोगों को सीधे वाईआरएफ तक पहुंचने में मददगार साबित होगा। हमें यकीन है कि एक्टिंग में अपने लिए जगह देख रहे दुनियाभर के लोगों के लिए यह एप काम करेगा और वे सीधे प्रोडक्शन हाउस तक पहुंच सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह सुरक्षित है और इसके लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं'।

नीचे दिए गए लिंक पर 'YRF Casting' लिखकर इस एप को सर्च किया जा सकता है-
एप्पल एप स्टोर के लिए:
https://apps.apple.com/in/app/yrf-casting/id6463196462

गूगल प्ले स्टोर के लिए:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.yrf.castingapp&pcampaignid=web_share

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed