{"_id":"6b0a946516cb1efb1a082a24","slug":"yami-gautam-birthday-husband-aditya-dhar-share-post-sweet-note-on-social-media-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यामी गौतम: 'तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो', पत्नी के जन्मदिन पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
यामी गौतम: 'तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो', पत्नी के जन्मदिन पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीरें
Sat, 28 Nov 2026 02:14 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:14 PM IST
सार
- यामी गौतम 28 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।
- इस खास मौके पर आदित्य धर ने भी अपनी पत्नी के लिए एक खास नोट लिखा है।
- आदित्य ने बताया कि यामी उनकी जिंदगी में कितनी अहम हैं।
विज्ञापन
यामी गौतम और आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जो अपने प्यार को बड़े-बड़े इजहार से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातों से खास बना देती हैं। यामी गौतम और आदित्य धर की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है। दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन जब भी एक-दूसरे के लिए कुछ कहते हैं, तो उनके रिश्ते की खूबसूरती साफ झलकती है। अब यामी के जन्मदिन पर पति आदित्य ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
यामी गौतम और आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य ने शेयर की खास तस्वीरें
यामी गौतम आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्ममेकर और उनके पति आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इन तस्वीरों में दोनों छुट्टियों के दौरान साथ में हंसते-मुस्कुराते और एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ आदित्य ने यामी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि यामी उनकी जिंदगी में कितनी अहम हैं।
आदित्य ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो यामी, तुम सबसे खूबसूरत महिला हो जिसे मैंने कभी जाना है। तुम्हारी मुस्कान सिर्फ किसी कमरे को ही नहीं, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। तुम मेरा घर हो, मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरी सबसे मजबूत समर्थक और वह इंसान हो, जिसने मुझे आज का इंसान बनने में मदद की है।'

उन्होंने आगे यामी की तारीफ करते हुए लिखा कि जिस तरह वह परिवार को प्यार देती हैं और अपने हर काम में पूरी मेहनत करती हैं, वह उन्हें हर दिन हैरान कर देता है। आदित्य ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि यामी इतना सब कैसे संभाल लेती हैं और फिर भी उन्हें झेलती रहती हैं।
उन्होंने कामना की कि यामी को जिंदगी में उस खुशी, प्यार और आशीर्वाद से हजार गुना ज्यादा मिले, जो वह अपने परिवार को देती हैं। साथ ही उन्होंने यामी से हमेशा सपने देखते रहने, चमकते रहने और अपनी खासियत को कभी न भूलने की बात कही। अपने नोट के आखिर में आदित्य ने जिंदगीभर यामी का हाथ थामने, उनका हौसला बढ़ाने और बार-बार उनसे प्यार करने की बात लिखी।
उन्होंने कामना की कि यामी को जिंदगी में उस खुशी, प्यार और आशीर्वाद से हजार गुना ज्यादा मिले, जो वह अपने परिवार को देती हैं। साथ ही उन्होंने यामी से हमेशा सपने देखते रहने, चमकते रहने और अपनी खासियत को कभी न भूलने की बात कही। अपने नोट के आखिर में आदित्य ने जिंदगीभर यामी का हाथ थामने, उनका हौसला बढ़ाने और बार-बार उनसे प्यार करने की बात लिखी।
यामी गौतम और आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'उरी' के सेट पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी
यामी गौतम और आदित्य धर की प्रेम कहानी साल 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट से शुरू हुई थी। फिल्म के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्रमोशन के समय उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा और अचानक 4 जून, 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक बेहद सादगी भरे समारोह में शादी कर सबको चौंका दिया। उनकी शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे।
यामी कई बार बता चुकी हैं कि उनके रिश्ते में न तो कोई फिल्मी प्रपोजल था और न ही बड़े रोमांटिक इशारे। दोनों के बीच साझा सोच, आपसी सम्मान और समझ ने रिश्ते को मजबूत बनाया। मई 2024 में दोनों बेटे वेदविद के माता-पिता बने। इसके बाद भी दोनों अपने परिवार और निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं।