फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Writer and Filmmaker Ira tak short movies gets international fame

इरा टाक की 'फ्लर्टिंग मेनिया' और 'रैनबो' कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेगी लंदन की शॉर्ट्स टीवी कंपनी

Thu, 29 Apr 2021 07:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 29 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Writer and Filmmaker Ira tak short  movies gets international fame
इरा टाक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर इरा टाक की दो शॉर्ट फिल्म्स 'फ्लर्टिंग मेनिया' और 'रैनबो' को लंदन की शॉर्ट्स टीवी कम्पनी रिलीज करने जा रही है। पेंटर, राइटर, फ़िल्म निर्देशक इरा टाक ने बताया कि उनके साथ चार साल की डील हो गई है, वे इसे कई प्लेटफॉर्म्स पर दिखाएंगे। पेंटिंग की दुनिया में चर्चित रहने के बाद कई किताबों की लेखिका इरा टाक फिल्ममेकर के रूप में अब तक चार शॉर्ट फिल्म बना चुकी हैं और ऑडियो स्टोरीज की बेस्टसेलर राइटर हैं। इन दिनों मुम्बई और जयपुर दोनों जगह समान रूप से रहती हैं। 

विज्ञापन

Writer and Filmmaker Ira tak short  movies gets international fame
इरा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है शॉर्ट टीवी?

इरा ने यह भी बताया कि शॉर्ट टीवी एक लंदन स्थित इंटरनेशनल केबल और सैटेलाइट चैनल है जो पूरे वर्ल्ड में शॉर्ट फिल्म्स प्रसारित करता है, थिएटर्स में रिलीज करता है, जिसमें ऑस्कर विजेता / नॉमिनेटेड शॉर्ट फिल्म्स का पिछले 15 साल से एक्सक्लूसिव प्रजेंटेशन भी शामिल हैं। विकिपीडिया के अनुसार कार्टर पिल्चर द्वारा स्थापित इस चैनल की पहुंच 40 मिलियन घरों तक है। यह चैनल अपने पार्टनर एएमसी नेटवर्क्स इंटरनेशनल के साथ अपने सेक्टर में अमेरिका और यूरोप का सबसे बड़ा प्लेयर है। इस चैनल को शॉर्ट फिल्म्स का दुनिया का सबसे बड़ा कैटलॉग माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Writer and Filmmaker Ira tak short  movies gets international fame
फ्लर्टिंग मेनिया - फोटो : सोशल मीडिया

कौन सी दो फिल्में?

आधे घण्टे की फ़िल्म 'फ्लर्टिंग मेनिया' एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जो रिश्तों में मूल्यों की अहमियत को रिडिफाइन करती है, वहीं 'रेनबो' एक चिल्ड्रन फ़िल्म है, जो बेहतर सुंदर दुनिया बनाने के ख्वाब का विजुअलाइजेशन है। फ़िल्म में एक गीत 'मन उड़े फिरे भागे' है जिसे बॉलीवुड की मशहूर गायक- संगीतकार मेघा श्रीराम डाल्टन ने कम्पोज किया है, तो 'लाल रंग' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' जैसी फिल्मों के चर्चित गीतकार दुष्यन्त ने लिखा है, आवाज़ जयपुर के युवा गायक करण सिंह ने दी है। इन दोनों फिल्मों की कहानी- पटकथा -संवाद खुद इरा ने ही लिखे हैं। रेनबो का बैकग्राउंड म्यूजिक बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी बापी टुटुल ने दिया है। 

विज्ञापन

Writer and Filmmaker Ira tak short  movies gets international fame
रेनबो - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इन दोनों फिल्मों के लिए टेक्निकल क्रू मुम्बई से लिया और एक्टर्स जयपुर से ही लिए जैसे 'फ्लर्टिंग मेनिया' में निखिल शर्मा, सुब्रता पराशर और आस्था शर्मा हैं तो 'रेनबो' में विराज डी टाक, तत्वांश दलवी, योगेश नरूला और रुचि भार्गव हैं। इन दोनों ही फिल्मों को देश -दुनिया के कई फेस्टिवल्स में सलेक्शन, तारीफ और अवॉर्ड  मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed