फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo

World Theatre Day: राजकुमार राव से लेकर नवाजुद्दीन तक, थियेटर से हैं ये कलाकार; बॉलीवुड में कर रहे कमाल

Thu, 27 Mar 2025 02:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

World Theatre Day: थियेटर ने बॉलीवुड को कई कलाकार दिए जो आज बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं। आज विश्व रंगमंच दिवस (वर्ल्ड थियेटर डे) के मौके पर हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने थियेटर से बॉलीवुड तक का सफर तय किया।

विज्ञापन
World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
पंकज नवाजुद्दी राजकुमार - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

आज विश्व रंगमंच दिवस (वर्ल्ड थियेटर डे) है। इसे मनाने का मकसद रंगमंच के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। थियेटर में उन कहानियों पर नाटक होता है जो कहानियां हमारे आस-पास घटती हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार हैं जो पहले थियेटर की दुनिया में थे, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। आज ये लोग बॉलीवुड में बहुत अच्छा कर रहे हैं। इस खबर में इन्हीं के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव
राजकुमार राव बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'न्यूटन', 'शाहिद' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है। राजकुमार राव थियेटर से आएं हैं। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। दिल्ली में पढ़ाई करते हुए राजकुमार ने थियेटर में काम किया था। 
Salman Khan: गैलेक्सी हमले पर पहली बार बोले सलमान; कहा- जितनी उम्र लिखी है, उतनी तो रहेगी ही; परेशानी भी बताई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीकी की फिल्में जिसमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'सेक्रेड गेम्स' और 'मंटो' शामिल है बहुत मशहूर है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि उनके काम में उनके थियेटर के अनुभव का बड़ा अहम रोल है। उन्होंने दिल्ली में सात साल तक थियेटर में काम किया। उन्होंने तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा को दिए और चार साल तक नुक्कट नाटक किया।
L2 Empuraan: दर्शकों ने मोहनलाल की फिल्म को बताया मॉलीवुड की ‘KGF 2’, कुछ कहानी से हुए निराश; देखें रिएक्शन
विज्ञापन

World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
मनोज बाजपेयी - फोटो : एएनआई
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड में एक मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'सत्य मेव जयते' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक वक्त ऐसा था मनोज बाजपेयी बिहार में नुक्कड़ नाटक करते थे। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। 

World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी बेहतरीन अदाकार के साथ कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'ओह माय गॉड 2', 'न्यूट' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले पंकज ने एक लंबा वक्त थियेटर के काम में गुजार। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कई नाटक किए। थियेटर का उनका तजुर्बा आज काम आ रहा है। 

World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
चन्दन रॉय सान्याल - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
चन्दन रॉय सान्याल
चंदन रॉय को 'कमीने' और 'आश्रम' में देखा गया। जब वह दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में पढ़ते थे तो वह थियेटर के जरिए अपनी कला को निखार रहे थे। वह रॉयल शेक्सपियर प्रोडक्शन के लिए शेक्सपियर के नाटकों का अभिनय करने के लिए इंग्लैंड भी गए। उन्होंने थियेटर में काम करने के लिए दुनिया भर के कई देशों का सफर किया।

World Theatre Day bollywood actors Rajkummar Rao Nawazuddin Siddiqui Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi came in bo
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan
इरफान खान
इरफान बॉलीवुड का जाना माना चेहरा थे। उन्होंने बॉलीवुड को 'मकबूल', 'पान सिंह तोमर' और 'मदारी' जैसी बेहतरीन फिल्में दी थीं। उन्होंने अमेरिकन और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया था। खान ने दिल्ली के थियेटर स्कूल 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' में एक्टिंग की पढ़ाई की और एक्टिंग सीखी। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया था। उन्होंने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed