{"_id":"66f50fdd98d559638c07fd3a","slug":"women-accuses-youtuber-harsha-sai-of-fraud-and-assault-making-false-promises-of-marriage-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harsha Sai: विवादों में घिरे यूट्यूबर हर्ष साई, महिला ने लगाया शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Harsha Sai: विवादों में घिरे यूट्यूबर हर्ष साई, महिला ने लगाया शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत दर्ज
Thu, 26 Sep 2024 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:10 PM IST
सार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि हर्ष साईं से उनकी एक पार्टी में मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों की दोस्ती हुई थी। वे दोनों एक प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे थे। आगे महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वे एक फिल्म का निर्माण कर रहे थे>
विज्ञापन
हर्ष साईं
- फोटो : इंस्टाग्राम @harshasai_
विस्तार
यूट्यूब की दुनिया के जाने माने कलाकार हर्ष साई अपने वीडियोज से फैंस का मनोरंजन करते हैं। अब हाल ही में, वह विवादों में घिर गए हैं। यूट्यूबर पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि यूट्यूबर ने शादी करने के बहाने कथित रूप से धोखाधड़ी और शोषण किया है। हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
महिला ने लगाया शोषण का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि हर्ष साई से उनकी एक पार्टी में मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों की दोस्ती हुई थी। वे दोनों एक प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे थे। आगे महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वे एक फिल्म का निर्माण कर रहे थे और हर्ष साई ने उनसे दो करोड़ रुपये भी लिए थे। हर्ष ने महिला से कहा था कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे, लेकिन वह पैसे का इस्तेमाल अपनी निजी जरूरतों के लिए करने लगे।
नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि साई ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए, जिनका इस्तेमाल हर्ष ने बाद में उनसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के लिए किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
हर्ष की तरफ से नहीं आया कोई बयान
यूट्यूबर की टीम ने अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि साई ने उनकी भावनाओं का फायदा उठाया। महिला ने कहा कि उन्होंने इस विश्वास के आधार पर रिश्ते के लिए सहमति दी थी कि वे एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि साई ने उनके भरोसे का फायदा उठाया और उनकी सहमति के बगैर सारे काम किए हैं।