फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Will Pankaj Tripathi Ali Fazal Starrer Mirzapur 3 premiere in July Producers post increased the stir

Mirzapur 3: क्या जुलाई में होगा मिर्जापुर 3 का प्रीमियर? निर्माताओं की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Wed, 29 May 2024 05:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 29 May 2024 05:52 PM IST
सार

'मिर्जापुर' के प्रशंसक बेसब्री से सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इसके प्रीमियर पर आए नए अपडेट ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Will Pankaj Tripathi Ali Fazal Starrer Mirzapur 3 premiere in July Producers post increased the stir
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'मिर्जापुर' के प्रशंसक बेसब्री से सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत इस बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइजी पर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए, निर्माताओं ने संकेत दिया है कि नवीनतम सीजन बहुत जल्द रिलीज होगी। वहीं, अब इसके प्रीमियर की संभावनाओं पर नया अपडेट फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन

निर्माताओं की नई पोस्ट 

मिर्जापुर के निर्माताओं ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अली फजल के किरदार गुड्डु की एक तस्वीर साझा की, जो एक सिंहासन पर बैठा है और उसके हाथ में छड़ी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'ठंडा रहिए, गरम तो तपमान और मिर्जापुर सीजन 3 के कमेंट्स भी हैं।' जानकारी के अनुसार 'मिर्जापुर 3' का प्रीमियर जुलाई 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में होगा 'मिर्जापुर 3' का प्रीमियर?

'मिर्जापुर' के निर्माताओं की ओर से साझा की गई अली फजल के किरदार गुड्डु की तस्वीर के ऊपर लिखा है, 'ठ से ठहरिए, बस कुछ दिन और।' यह संकेत देते हुए कि नया सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 'मिर्जापुर 3' में दो बार देरी हो चुकी है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि सीजन 3 का प्रीमियर इस साल जुलाई में होगा।

Moana 2: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, निर्माताओं ने जारी किया 'मोआना 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन

प्रशंसकों का बढ़ा उत्साह 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखकर 'मिर्जापुर' फ्रैंचाइजी के प्रशंसक उत्साहित हो गए और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'पंचायत आते ही देख ली, अब मिर्जापुर की बारी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जल्दी बताइए कब आ रहे हैं गुड्डु भैया?' कुछ प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में मुन्ना भैया की वापसी की भी उम्मीद जताई है। मुन्ना भैया की सीजन दो के अंत में मृत्यु हो गई, जिससे प्रशंसक थोड़े नाखुश हैं।

Madhuri Dixit: राफा पर इजराइल के हमले की निंदा करते हुए माधुरी ने किया पोस्ट, बाद में किया डिलीट, हुईं ट्रोल

'मिर्जापुर 3' की स्टारकास्ट 

अभिनेता अली फजल ने वही पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की। इस साल की शुरुआत में मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो के मेगा इवेंट के दौरान, सीरीज के निर्माताओं ने घोषणा की कि सीजन तीन इस साल बहुत जल्द वापस आएगा और पहला लुक साझा किया। 'मिर्जापुर' में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य कलाकार हैं। सीरीज का निर्देशन करण अंशुमन, गुरुमीत सिंह और मिहिर देसाई ने किया है।

Aranmanai 4: हॉरर और कॉमेडी का संतुलन है ‘अरमनई 4’, तमन्ना भाटिया का देखने को मिलेगा नया रूप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed