फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Why Actor Prosenjit Chatterjee Says Do Not Put Any Political Colour On Me Know The Reason Behind This

‘मुझे राजनीतिक रंग न दें’, क्यों बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रोसेनजीत चटर्जी ने कही ये बात?

Wed, 06 May 2026 09:28 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 06 May 2026 09:28 AM IST
सार

Prosenjit Chatterjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब प्रोसेनजीत चटर्जी ने क्यों कहा कि उन्हें राजनीतिक रंग ने दें? जानिए क्या है इसके पीछे की असल वजह…

विज्ञापन
Why Actor Prosenjit Chatterjee Says Do Not Put Any Political Colour On Me Know The Reason Behind This
प्रोसेनजीत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए। यहां 15 साल से सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस की हार हुई और भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष ने भी भाजपा के टिकट पर शिबपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच ऐसी चर्चाएं उठीं कि अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने रुद्रनील को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया था। चर्चाओं के बढ़ने पर अब खुद प्रोसेनजीत ने इन पर प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है।

विज्ञापन

मैंने किसी को फोन नहीं किया
चर्चाएं ज्यादा बढ़ने पर इस पूरे मामले को लेकर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस तरह की अफवाहों को पूरी तरह से खंडन करते हुए लोगों से उन्हें किसी राजनीतिक पार्टी से न जोड़ने का आग्रह भी किया है।

विज्ञापन


अपनी पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ‘मैं कई साल से अत्यंत सम्मान के साथ व्यवहार करता आ रहा हूं और भविष्य में भी ऐसा ही करना चाहता हूं। आप सभी से मेरा एक विनम्र निवेदन है - कृपया मुझे किसी भी प्रकार से राजनीतिक रंग न दें। मैंने किसी को फोन नहीं किया; बल्कि मेरे छोटे भाई ने मुझे फोन किया। बड़े भाई होने के नाते किसी को आशीर्वाद देना मेरा कर्तव्य है और मैंने वही किया है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Why Actor Prosenjit Chatterjee Says Do Not Put Any Political Colour On Me Know The Reason Behind This
प्रोसेनजीत चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@prosenstar

राजनीति में सक्रिय नहीं हैं प्रोसेनजीत
हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित प्रोसेनजीत चटर्जी राजनीति में सक्रिय नहीं रहे हैं और न ही उन्होंने किसी भी क्षेत्र में चुनाव लड़ा है। उन्होंने अपने करियर में रुद्रनील के साथ कई बंगाली फिल्मों में काम किया है। प्रोसेनजीत बंगाली फिल्मों के अलावा कई हिंदी फिल्मों व सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वो आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ में नजर आए थे। 

Why Actor Prosenjit Chatterjee Says Do Not Put Any Political Colour On Me Know The Reason Behind This
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी - फोटो : ANI
खत्म हुआ ममता का 15 साल का राज
पश्चिम बंगाल चुनाव की बात करें तो ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस यहां पिछले 15 साल से सरकार में थी। लेकिन इस बार बाजी पलट गई और टीएमसी को हराकर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की। बीजेपी ने 294 विधानसभा सीटों में से 207 पर जीत हासिल की।

जबकि टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमटकर रह गई। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी सीट से चुनाव हार गईं। हालांकि, उन्होंने बीजेपी पर बेईमानी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed