फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan and actor sister alvira Alvira Khan Agnihotri faced fraud allegations court gave notice

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ जिला अदालत ने धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस, क्या है मामला?

Tue, 25 Aug 2026 11:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Aug 2026 11:33 PM IST
सार

Salman Khan: चंडीगढ़ जिला अदालत ने सलमान खान को नोटिस भेजा है। उन पर कथित तौर पर धोखाधड़ी का आरोप है। जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन
Salman Khan and actor sister alvira Alvira Khan Agnihotri faced fraud allegations court gave notice
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मनीमाजरा में प्रस्तावित 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम' से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में जारी किया गया है।

विज्ञापन

अदालत ने क्या निर्देश दिया?
यह मामला केस नंबर सीओएमआई/9/2023, अरुण गुप्ता बनाम स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है। शिकायत मनीमाजरा के व्यवसायी अरुण गुप्ता ने दर्ज कराई है। अदालत ने सभी पक्षों को 5 अक्तूबर को पेश होने का निर्देश दिया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अदालत से जारी नोटिस के अनुसार, सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद बिंदु माधव कापड़े को अदालत में पेश होना होगा।

नोटिस में क्या कहा गया है?
नोटिस में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की है, इसलिए बीएनएसएस की धारा 223 के तहत मामले पर संज्ञान लेने से पहले के चरण में यह नोटिस भेजा जा रहा है। इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए अदालत के समक्ष आपकी उपस्थिति आवश्यक है। निर्देश दिया गया है कि तय तारीख 5 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे उक्त अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से उपस्थित हों।

क्या है पूरा मामला? क्या है आरोप?
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मनीमाजरा में प्रस्तावित बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता का आरोप है कि शोरूम के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी अदालत ने केवल नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा है, संज्ञान लेना बाकी है।
इस केस की पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने 24 अगस्त को यह नोटिस जारी किया है। अब अगली सुनवाई 5 अक्तूबर को होगी, जिसमें सलमान खान और अन्य को अपना पक्ष रखना होगा।
बता दें कि बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सलमान खान का चैरिटी ब्रांड है, जो कपड़े, ज्वेलरी और अन्य प्रोडक्ट्स के जरिए चैरिटी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed