फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash Urges Fans ahead Toxic Release that Do not record scenes from film in theatres and post them social media

'दूसरों का मजा खराब न करें'; 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले रॉकी भाई ने दर्शकों से की खास अपील, जानिए क्या कहा?

Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Aug 2026 11:55 PM IST
सार

Yash Request To Fans: सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' कल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में सजने को तैयार है। इससे पहले अभिनेता ने दर्शकों से एक गुजारिश की है।

विज्ञापन
Yash Urges Fans ahead Toxic Release that Do not record scenes from film in theatres and post them social media
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यश अभिनीत 'टॉक्सिक' फिल्म का इंतजार आखिर पूरा हुआ। कल 26 अगस्त को फिल्म रिलीज हो रही है। इसे लेकर जबर्दस्त क्रेज है। फिल्म के सिनेमाघरों में लगने से पहले यश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों से एक आग्रह किया है। रॉकी भाई ने क्या कहा है? जानिए

विज्ञापन

Yash Urges Fans ahead Toxic Release that Do not record scenes from film in theatres and post them social media
टॉक्सिक - फोटो : एक्स

यश ने दर्शकों से कही ये बात
अभिनेता यश ने फैंस से गुजारिश की है कि वे इस फिल्म को जब देखने थिएटर्स जाएं तो फिल्म को रिकॉर्ड न करें। अहम हिस्सों की क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह और एडवांस बुकिंग में मिली प्रतिक्रिया के लिए भी आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yash Urges Fans ahead Toxic Release that Do not record scenes from film in theatres and post them social media
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकी भाई ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया
अभिनेता यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म 'टॉक्सिक' की पूरी टीम की तरफ से गुजारिश की गई है। 
टीम 'टॉक्सिक' की ओर से एक नोट जारी किया गया है। इसमें लिखा है, 'फिल्म 'टॉक्सिक' हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक ऐसी दुनिया है जिसे हमने फ्रेम-दर-फ्रेम, सीन-दर-सीन और हर छोटी-बड़ी पसंद के साथ बनाया है। इसमें बरसों की मेहनत है, जो पूरे दिल से की गई है। 
इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने में शामिल हर टेक्नीशियन, आर्टिस्ट और क्रू मेंबर की यही इच्छा है कि आपको भी वैसा ही अनुभव मिले।
एक ऐसा अनुभव जो बड़े पर्दे पर सबके साथ मिलकर लिया जाए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


विज्ञापन

Yash Urges Fans ahead Toxic Release that Do not record scenes from film in theatres and post them social media
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

लिखा- 'कहानी को लेकर स्पॉइलर न दें'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'आपने इस फिल्म के लिए जो प्यार दिखाया है, जो उत्साह और जबर्दस्त एडवांस बुकिंग देखने को मिली है, वह हमारे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखती है। इस पर में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
हम आपसे बस एक ही गुजारिश करते हैं कि इस अनुभव को वैसे ही होने दें जैसा इसे होना चाहिए। थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, कहानी के अहम हिस्से या स्पॉइलर न बताएं और दूसरों के लिए मजा खराब न करें। अगले व्यक्ति को भी 'टॉक्सिक' की दुनिया में ठीक वैसे ही आनंद आने दें, जैसा कि आपका अनुभव हो'। 
बता दें कि गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed