फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who was sulakshana Pandit who was actress and singer never married

अभिनय ही नहीं गायकी में भी सुलक्षणा पंडित ने किया कमाल, इस अभिनेता ने ठुकराया था प्रपोजल; ताउम्र नहीं की शादी

Thu, 06 Nov 2025 10:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Nov 2025 10:00 PM IST
सार

Sulakshana Pandit Death: सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Who was sulakshana Pandit who was actress and singer never married
सुलक्षणा पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती सुलक्षणा पंडित का आज निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थीं। बताया जाता है कि वह काफी समय से बीमार थीं। सुलक्षणा पंडित ने फिल्मों में अभिनय करने के साथ गायकी में भी कमाल किया था। आइए जानते हैं फिल्मी दुनिया में उनका सफर कैसा रहा है।
विज्ञापन

गायकी के बाद अभिनय
सुलक्षणा पंडित 70 और 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका थीं। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1967 में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। 1975 में उन्होंने फिल्म 'उलझन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who was sulakshana Pandit who was actress and singer never married
सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में किया काम
सुलक्षणा पंडित ने 'हेरा फेरी', 'अपनापन', 'खानदान', और 'वक्त की दीवार' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने वक्त के बड़े कलाकारों राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया।

यह खबर भी पढ़ें: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन

बेहतरीन गायिका थीं सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक बेहतरीन गायिका भी थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई गाने गाए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। 1967 में फिल्म 'तकदीर' में लता मंगेशकर के साथ उनका गाना 'सात समंदर पार से' खूब पसंद किया गया।
1976 में फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 
उनके कई हिट गाने जैसे 'मौसम मौसम लवली मौसम' (थोड़ी सी बेवफाई) और 'बेकरार दिल' (दूर का राही) आज भी लोगों को पसंद हैं।

Who was sulakshana Pandit who was actress and singer never married
संजीव कुमार के साथ सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
संजीव कुमार को प्रपोज किया
सुलक्षणा पंडित ने 1975 में फिल्म 'उलझन' में संजीव कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट पर सुलक्षणा को संजीव से एकतरफा प्यार हो गया था। हालांकि संजीव कुमार को हेमा मालिनी से प्यार था। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को प्रपोज किया लेकिन हेमा मालिनी ने मना कर दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने संजीव कुमार को प्रपोज किया लेकिन संजीव कुमार ने सुलक्षणा का प्रपोजल ठुकरा दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की।

फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुईं सुलक्षणा
संजीव कुमार के द्वारा सुलक्षणा के प्यार को ठुकराए जाने के बाद वह डिप्रेशन में चली गईं। 1985 में संजीव की मृत्यु के बाद वह पूरी तरह टूट गईं और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed